बैकुंठपुर, 22 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय के पास एक आटो रिक्शा के अनियंत्रित होकर यात्री बस के टकरा जाने से चार युवकों की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चारों मृतक समीप के गांव फूलपुर के रहने वाले थे और समीप के बांध से पिकनिक मना कर कल रात्रि घर लौट रहे थे। तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल चौथे युवक को अम्बिकापुर मेडिकल कालेज भेजा गया था, जहां पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया। बस के कुछ यात्रियों को मामूली चोंट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।