Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्किन से लेकर उंगलियों तक, बताती हैं आपके दिल का हाल, जानिए त्वचा पर दिखने वाले हृदय रोगों के संकेत…
    News

    स्किन से लेकर उंगलियों तक, बताती हैं आपके दिल का हाल, जानिए त्वचा पर दिखने वाले हृदय रोगों के संकेत…

    By Tv 36 HindustanFebruary 7, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- इंसान की शारीरिक संरचना ऐसी है कि किसी भी गंभीर रोग के लक्षण इसमें नजर आने लगते हैं। इसी क्रम में चिकित्सकीय जांच से पहले ही आपकी त्वचा और नाखून ये संकेत देते हैं कि आप हृदय रोग से पीड़ित हो सकते हैं। हालांकि अधिकांश लोग या तो इन संकेतों के विषय में जानते नहीं हैं या फिर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। ये दोनों ही स्थितियां गंभीर हो सकती हैं। हाल ही में अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन ने ऐसे संकेतों के बारे में बताया है, जो हृदय रोगों की ओर इशारा करते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं ये..

    1. पैरों और तलवों में सूजन

    इस रोग का संकेत : हृदय ठीक से काम नहीं कर रहा है।

    चिकित्सकीय नाम : एडेमा
    पैरों, पैरों के निचले हिस्से या फिर तलवों में सूजन इस ओर इशारा करती है कि आपका हृदय ठीक से काम नहीं कर रहा है। हृदय रोग के कारण पैरों या तलवों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। जैसे-जैसे ये बढ़ता है, सूजन भी बढ़ती जाती है। कई बार यह कमर तक भी फैल जाती है।

    2. त्वचा का नीला या बैंगनी होना

    इस रोग का संकेत : रक्त वाहिका में रुकावट है।

    चिकित्सकीय नाम : सायनोसिस

    कई बार ठंड के कारण आपकी त्वचा नीली या बैंगनी होने लगती है। लेकिन अगर सामान्य तापमान में भी त्वचा का रंग नीला या बैंगनी हो रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके रक्त को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। अगर आप समय पर इसपर ध्यान नहीं देंगे तो ऑक्सीजन की कमी के कारण त्वचा और अंतर्निहित ऊतक मर जाते हैं। जब आपकी एक या अधिक रक्त वाहिकाएं अवरुद्ध होती हैं तो इसे ब्लू टो सिंड्रोम भी कहा जाता है।

    3. त्वचा पर नीला या बैंगनी जाल पैटर्न

    इस रोग का संकेत : आपकी धमनियां अवरुद्ध हैं।

    चिकित्सकीय नाम : लिवेडो रेटिकुलरिस

    कई लोगों के हाथ या पैरों पर नीला या बैंगनी जाल पैटर्न नजर आता है, जिसमें धमनियां उभरी हुई नजर आती हैं। इसका अर्थ ये है कि आपकी धमनियां अवरुद्ध हैं। इसी के साथ यह कोलेस्ट्रॉल एम्बोलिजेशन सिंड्रोम नामक बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ये स्थिति भी तब होती है, जब छोटी धमनियां अवरुद्ध हो जाती हैं। रुकावट के कारण ऊतक और अंग क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    4. त्वचा पर पीला-नारंगी उभार

    इस रोग का संकेत : कोलेस्ट्रॉल स्तर ज्यादा है।

    चिकित्सकीय नाम : जैंथिलास्मा, जैंथोमा

    कई लोगों की पलकों पर, आंखों के नीचे या कोने पर पीला-नारंगी उभार नजर आता है। कई बार हथेलियों या पैरों पर भी पीला-नारंगी उभार नजर आता है। ऐसी स्थिति तब होती है, जब आपकी त्वचा के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। हालांकि ये जमाव दर्द रहित होता है, लेकिन साफ नजर आता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल होता है, जो हृदय संबंधी रोगों का कारण बन सकता है।

    5. त्वचा पर उभरे हुए चकत्ते या फुंसियां नजर आना

    इस रोग का संकेत : कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज का खतरा है।

    चिकित्सकीय नाम : इरप्टिव जेन्थोमा

    त्वचा पर कई बार चकत्ते, फुंसियां या उभार नजर आने लगते हैं। दरअसल, ये उभार रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स कोलेस्ट्रॉल के अत्यधिक उच्च स्तर के कारण होते हैं। इसका मतलब ये है कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा है। यह डायबिटीज की ओर भी इशारा करता है। ये दोनों ही स्थितियां हार्ट रोगों को ट्रिगर करने का काम करती हैं।

    6. नाखून नीचे की ओर झुकना, उंगलियों के सिरों पर सूजन

    इस रोग का संकेत :हृदय संक्रमण, फेफड़ों की समस्या

    चिकित्सकीय नाम : क्लबिंग

    अगर आपके हाथों की अंगुलियों के सिरों पर सूजन आ रही है या नाखून नीचे की ओर झुकने लगे हैं तो ये एक नहीं तीन गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करती हैं। हो सकता है आपका हृदय संक्रमित हो या फिर आप किसी अन्य हृदय रोग से पीड़ित हों। कई बार ये फेफड़ों की समस्या की ओर भी इशारा करता है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि अंगुलियों और नाखूनों में ये परिवर्तन बढ़ती उम्र के कारण होता है, लेकिन वास्तव में यह गंभीर स्थिति है, जिसपर समय पर ध्यान देना चाहिए।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel From skin to fingers Hindi khabar Hindi news hindinews india it tells about the condition of your heart Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 5582 पदों पर निकली बंपर बहाली, अंतिम तिथि नजदीक,जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन, जानिए संपूर्ण जानकारी…
    Next Article मध्य प्रदेश खाद विभाग में निकली नई भर्ती, योग्यता 10वीं 12वीं पास,देखे पूरी डिटेल्स….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?