रायपुर। 2 अक्टूबर रविवार को रात 8 बजे से इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा रायपुर में महापौर रास गरबा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो 4 अक्टूबर मंगलवार तक चलेगा। इस आयोजन में प्रवेश पास के जरिए ही एंट्री दिया जाएगा।
यश गोलछा और मानसी बोथरा की कंपनी फ्यूजन पिटारा ने बताया कि जिसमें नगरवासी पारंपरिक परिधानों में आकर गरबा नृत्य का आनंद लेने के साथ ही साथ रोज चांदी के सिक्के और अन्य आकर्षक ढेरों उपहार भी जीत सकते हैं। ये उपहार अलग अलग कैटेगरी में रहेंगे- जैसे बेस्ट ड्रेस मेल फीमेल, किड्स, बेस्ट गरबा मेल-फीमेल व किड्स बेस्ट ग्रुप के अंतर्गत दिए जाएंगे।
बता दें कि नवभारत एवं एंटी ज्वेलर्स के बैनर तले महापौर गरबा महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में परिवार सहित आने वालों के लिये विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही पारंपरिक परिधान में ही गरबा खेलने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। फूड स्टॉलों में फलाहारी आइटम की खास व्यवस्था की गई है।
वहीं स्टेडियम को नवरात्रि थीम पर डेकोरेट किया गया। सेल्फी जोन आकर्षण के केंद्र बनेंगे। आयोजन में संरक्षक महापौर एजाज ढेबर, सहयोगी हैं- सार्थक शर्मा, मालू ब्रदर्स, ऋषभ सोनी, यश सोरी, ऋषभ जैन, राहुल यादव, नमन अस्ना, तुमुन, भावेश, यश गोलछा, सुभांशु, रवि, शुभम आदि। आयोजन में विशेष सहयोग अष्टविनायक बिल्डर्स, हर्षित शर्मा, राइसन फ्यूल्स, पैराडाइज, मैजिक पेन्ट्स, रोनिक राजा इंडस्ट्रीज है।