नई दिल्ली:- मसालों में से एक है दालचीनी, यह मसाला औषधीय गुणों से भरपूर है। दालचीनी की छाल को मसाले के साथ साथ औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इस मसाले को पावरफूड भी कहा जाता है। दालचीनी हल्के भूरे रंग की होती है। आपकोबता दें यह मसाला मोटापा कम करने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी दूर करने की क्षमता रखती है। एक कप या आधा गिलास गर्म पानी के साथ अगर इसे रोज़ाना रात को सोते समय और सुबह खाली पेट लिया जाए तो इससे बहुत सारे फायदे मिलते हैं।
दालचीनी में आयरन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, जिंक, विटामिंस, नियासिन, थियामिन और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं।
अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप अपनी डाइट में दालचीनी को ज़रूर शामिल करें। इसने एंटीबैक्टाीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कमजोर इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाते हैं।
दालचीनी का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी। इसके सेवन से अपच और गैस की समस्या दूर होती हैं। दालचीनी में मौजूद पॉलीफिनॉल और प्रोऐंथोसाइनिडिन्स पाए जाते हैं जो कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में कारगर है।
खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और वर्कआउट नहीं करने की वजह से अब ज़्यादातर लोग मोटापे की चपेट में आ रहे हैं। अपने वेट को कम करने के लिए लोग जिम जाने से लेकर तरह-तरह के डाइट प्लान फॉलो करने लगे हैं। मोटापे को कम करने में दालचीनी बेहद फायदेमंद हैं। ये जादुई मसाला आपका वेट लॉस करने में मदद करती है। ये मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है, जिससे तेजी से वजन घटाना आसान हो जाता हैदालचीनी ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करती है। नियमित रूप से दालचीनी का इस्तेमाल करने से मोटापा और पेट की चर्बी घटाना आसान हो जाता है।
अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो उसे कंट्रोल करने के लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल करें। दालचीनी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल काम होता है और ब्लॉकेज को हटाती है। ऐसे में दिल के मरीजों को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए।
महिलाएं को अनियमित पीरियड का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन महिलाओं और लड़कियों को अपने डाइट में दालचीनी शामिल करना चाहिए। दालचीनी का पानी रोज़ शाम को पीने से पीरियड धीर धीरे रेगुलर होने लगता है।
