नई दिल्ली:– अगर आप चार धाम की तीर्थ यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है. हाल ही में भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज पेश की है. इस चार धाम की यात्रा में आप यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ घूम सकेंगे. यह टूर 10 जून, 2025 से शुरू होगा, जो 22 जून, 2025 तक चलेगा. इस पैकेज की शुरुआत तिरुवनंतपुरम से होगी.
आईआरसीटीसी की तरफ जारी किए गए टूर पैकेज में यात्रियों को 13 दिन और 12 रातें बिताने का मौका मिलेगा. यह यात्रा जून के महीनों में कराई जाएगी. इस पैकेज में पर्यटकों को होटल में रुकने, फ्लाइट टिकट, खाने-पीने आदि कई तरह की सुविधाएं मिलेगी. इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस, पार्किंग चार्ज और टोल टैक्स भी इस टूर के अंतर्गत शामिल है. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा दी जाएगी.
टूर पैकेज की खास बातें
पैकेज का नाम– Chardham Yatra Ex-Trivandrum (SEA27)डेस्टिनेशन कवर– यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथप्रस्थान की तारीख – 10 जून, 2025टूर की अवधि– 13 दिन/12 रातमील प्लान– ब्रेकफास्ट, लंच और डिनरट्रैवलिंग मोड– फ्लाइट
कितना होगा किराया?
टूर पैकेज के लिए टैरिफ पैसेंजर द्वारा चुनी गई ऑक्यूपेंसी के मुताबिक होगा. पैकेज की शुरुआत 61,900 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी. ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के तहत प्रति व्यक्ति खर्च 61,900 रुपये है. डबल ऑक्यूपेंसी के तहत में प्रति व्यक्ति 63,700 रुपये चुकाने होंगे. वहीं सिंगल ऑक्यूपेंसी का प्रति व्यक्ति खर्च 73,700 रुपये है.
