नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 मरणोपरांत सहित 80 सशस्त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दे दी है।
इनमें शामिल हैं:
▪️ 6 कीर्ति चक्र, 3 मरणोपरांत
▪️ 16 शौर्य चक्र ,2 मरणोपरांत
▪️ 53 सेना पदक ,7 मरणोपरांत सहित
▪️ एक नाव सेना पदक ,वीरता और चार वायु सेना पदक ,वीरता।
पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन से कैप्टन अंशुमान सिंह, आर्मी मेडिकल कोर और 9 पैरा स्पेशल फोर्स यूनिट के हवलदार अब्दुल माजिद समेत 55 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही पवन कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
