मध्य प्रदेश। गांधी परिवार कमलनाथ परिवार और दिग्विजय बंटाधार परिवार ये तीन परिवार कांग्रेस पार्टी चलते हैं और जहां तीन तिगड़ा होता है, वहां काम बिगड़ जाता है, ये हमारे गुजरात में कहावत है। यहां पर क्या होता है आदेश गांधी परिवार का चलता है, निर्देश कमलनाथ का चलता है और जब गलती होती है तो चांटा बेचारे बंटाधार दिग्विजय के गाल पर ठोक देते हैं।
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतारू
पूरे मध्य प्रदेश में चाहे जिस जिले में जाते हैं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतारू होते हैं। मुझे बताओ भाई जिस पार्टी में ही एकता ना हो वह पार्टी मध्य प्रदेश का भला कर सकती है क्या? जोर से बोलिए कर सकती है क्या? जो परिवार के लिए राजनीति में है वह मध्य प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकते हैं।
