एमपी:- सागर के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग अपनी सहेली के साथ मझघटिया के पास घूमने के लिए गई थी. जहां जंगल के रास्ते में उन्हें आरोपियों ने पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम किया. इसी दौरान पीड़िता के साथ मौजूद सहेली मौके से भाग निकली.
पीड़िता ने घर आकर परिवार वालों को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिस पर परिवार वालों ने थाने पहुंचकर शिकायत की. शिकायत पर पुलिस ने 5 नामजद समेत 7 आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है, इसमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
7 पर केस दर्ज और छह आरोपी गिरफ्तार
एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी समेत 7 के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है. वहीं आरोपियों से वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा पुलिस मामले के आरोपियों की उम्र से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है. घटना के हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है. बता दें पीड़ित नाबालिक के माता पिता सागर से बाहर मजदूरी करते है वो अपने माता पिता के साथ शाहगढ़ थाना क्षेत्र में रहती है.
सागर एसपी ने कहा- अपराध गंभीर किस्म का
इस मामले में दो वीडियो भी वायरल बताए जा रहे हैं. जिसमे कुछ युवक इस नाबालिक और उसकी सहेली को धमकाते दिख रहे हैं। पुष्टि नहीं हुई है, आरोपीयों में कुछ नाबालिग हैं और पीड़िता भी नाबालिग हैं.
एसपी सागर अभिषेक तिवारी शाहगढ़ थाने में गंभीर अपराध की सूचना प्राप्त हुआ था जिस पर एडिशनल एसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना का वेरिफाई किया गया, और मामला दर्ज किया है.
