
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश करने वाला और सलमान खान को हत्या की धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबियत खराब हो गई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बठिंडा जेल में तबियत बिगड़ने पर सोमवार रात बिश्नोई को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। सूत्रों के अनुसार लॉरेंस को पिछले कुछ दिनों से बुखार चढ़ा हुआ है। बुखार न टूटने के चलते अब उसे फरीदकोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वकीलों के मुताबिक बिश्नोई के पेट में इन्फेक्शन है और उसे बुखार आ रहा है। बुखार ना उतरने के कारण उसे फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वकीलों के अनुसार 4 जुलाई से बिश्नोई सावन के उपवास पर था। इसी कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है। ज्यादा हालत खराब होने के कारण प्रशासन ने उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बिश्नोई के अस्पताल में भर्ती होते ही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।