Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महिलाओं पर गंदी नजर डालने वाले के लिए गरुड़ पुराण में है ऐसी सजा का वर्णनबुरी नज़र वालो का ये जानकर ही दहल जाएंगे दिल…
    महिला

    महिलाओं पर गंदी नजर डालने वाले के लिए गरुड़ पुराण में है ऐसी सजा का वर्णनबुरी नज़र वालो का ये जानकर ही दहल जाएंगे दिल…

    By Tv 36 HindustanAugust 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– गरुड़ पुराण में बताया गया है कि यमराज के दूत मरने के बाद पापी व्‍यक्तियों की आत्‍माओं को किस तरह से यमराज के दरबार में लाते हैं। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि मनुष्‍यों को उसके कर्मों के अनुसार यमराज किस तरह की सजा देते हैं। हम आज आपको बता रहे हैं जो पुरुष महिलाओं पर अत्‍याचार करते हैं। उनका यौन शोषण करते हैं, उनके साथ मारपीट करते हैं, नर्क में यमराज के दूत उन्‍हें इस जुर्म की क्‍या सजा देते हैं। सजा पूरी करने के बाद जीव को अगले जन्‍म में कौन सी योनी मिलेगी, इस बारे में भी गरुड़ पुराण में बताया गया है।

    ऐसे पुरुष जो पराई स्‍त्री पर नजर डालते हैं या फिर उनका यौन शोषण करने की कोशिश करते हैं ऐसे पुरुषों की जीवात्‍मा को नर्क में जाकर लोहे के धधकते हुए गरम खंबे का आलिंगन करना पड़ता है। तब वह जीवात्‍मा उस क्षण को कोसती है जब उसने वह घिनौना पाप किया था। इस सजा से जीवात्‍मा का पूरा शरीर जल जाता है और अगले जन्‍म में इन्‍हें लकड़बघ्घा या फिर शाही की योनी में जन्‍म लेना पड़ता है।

    जो चरित्रहीन पुरुष कुंवारी अथवा अल्पायु कन्या से संबंध बनाने का अपवित्र काम करते हैं उन्‍हें अगले जन्‍म में अजगर की योनी मिलती है। नर्क में जाने पर यमदूम इन्‍हें यमराज के सामने पेश करते हैं। फिर यमराज ऐसे पापियों को कठोर से कठोर सजा सुनाते हैं। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि नर्क में पहुंचने के बाद यमदूत ऐसी जीवात्‍माओं को खौलते हुए तेल में डालकर तलते हैं और शारीरिक यातनाएं देते हैं।

    गरुड़ पुराण में उन पापियों की सजा भी मुकर्रर की गई है कि महिलाओं का गर्भनिर्धारण करवाके कन्‍याओं को गर्भ में मार डालने का पाप करते हैं। ऐसे लोग भ्रूण हत्‍या के दोषी माने जाते हैं। ऐसे पुरुष अगले जन्‍म में नपुंसक बनते हैं। नर्क में यमदूत ऐसे पापी लोगों के सथ जंगली जानवरों जैसा व्‍यवहार करते हैं और उन्‍हें कड़ी सजा देते हैं ताकि अगले जन्‍म में ऐसा पाप करने की उनकी हिम्‍मत न हो।
    ऐसे पुरुष जो अपने मित्र को धोखा देकर उसकी पत्‍नी के साथ संबंध बनाने की कोशिश करते हैं ऐसे दुराचारियों को यमराज नर्क में बहुत ही खतरनाक सजा देते हैं। ऐसे लोगों को कई वर्ष तक नर्क की यातना सहने के बाद गधे की योनी में जन्‍म दिया जाता है और फिर से पृथ्‍वी लोक पर भेजा जाता है।

    ऐसे चरित्रहीन पुरुष जो मां समान गुरु की पत्‍नी पर बुरी नजर डालते हैं उनको यमराज अगले जन्‍म में गिरगिट बनाते हैं। काम भावना से पीड़ित होकर गुरु की पत्नी का मान भंग करने वालों को नर्क में निर्वस्त्र करके लोहे की गरम सलाखों से जलाया जाता है। अप्राकृतिक दुराचार करने वाले अपराधियों को नर्क में जाकर सुअर बनना पड़ता है। कई वर्षों तक यमदूत द्वारा दी गई यातनाओं को सहने के बाद इन्‍हें बैल की योनी मिलती है।

    Post Views: 1,310

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब काजी नहीं सरकार से लेनी होगी अनुमति,यहां के मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण कानून निरस्त जिसमे कहा गया…
    Next Article अगर आप अपने जीवन में चाहते हैं तरक्की तो इन कमियों को करें दूर, बहुत होगा फायदा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्रामीण डाक भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्ट, 23 मार्च तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…

    March 7, 2026

    ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी बिना शर्त सरेंडर ही आखिरी रास्ता, नए नेता पर भी दिया ये बड़ा बयान…

    March 7, 2026

    चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…

    March 7, 2026

    महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रामीण डाक भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्ट, 23 मार्च तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…
    • ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी बिना शर्त सरेंडर ही आखिरी रास्ता, नए नेता पर भी दिया ये बड़ा बयान…
    • चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…
    • महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर…
    • अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश जी, मुख्यमंत्री पद से आज ही देंगे इस्तीफा सियासी हलचल तेज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?