नई दिल्ली:- पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पेट में दर्द से लेकर पेट में ऐंठन और मरोड़ की समस्या ज्यादा रहती है। लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड्स होने से पहले गैस, अपच और ब्लोटिंग की परेशानी काफी ज्यादा रहती है। अगर आपको भी पीरियड्स से पहले इस तरह की परेशानी होती है, तो ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको पीरियड्स से पहले गैस की परेशानी होने पर कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। इन घरेलू उपायों से गैस की परेशानी को दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-
गैस की परेशानी दूर करे नींबू पानी
पीरियड्स से पहले अगर आपको गैस की परेशानी हो रही है, तो ऐसे में आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी में साइट्रिक गुण होता है, जिससे पेट में गैस की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसे आप गुनगुने पानी के साथ नियमित रूप से ले सकते हैं।
भुना हुआ जीरा गैस से दिलाए आराम
पेट फूलने या फिर गैस की परेशानी होने पर पानी के साथ भुना जीरा और काला नमक खाएं। इससे तुरंत राहत पा सकते हैं। साथ ही यह पीरियड्स के दौरान होने वाली अन्य परेशानियों से भी छुटकारा दिला सकता है।
पुदीने की पत्तियां
पीरियड्स होने से पहले अगर आपको गैस की समस्या होती है, तो आप पुदीने की पत्तियां चबाएं। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है। साथ ही यह पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत को कम करने में मददगार हो सकता है।
जीरा का पानी पेट में गैस की परेशानी करे दूर
पेट में गैस बनने पर जीरा का पानी पिएं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होता है, जिससे पेट में गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है। अगर आप पेट में गैस को दूर करना चाहते हैं, तो जीरा का पानी जरूर पिएं। इससे काफी हद तक लाभ मिल सकता है।