नई दिल्ली:- मशहूर रेडियो प्रस्तोता और विविध भारती की पहचान कहे जाने वाले अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, 91 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। उन्हें हार्ट अटैक आया था लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उनकी आवाज का जादू लोगों के दिल में घर कर लेता था। सयानी ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी।
रेडियो की दुनिया में अपने योगदान के लिए अमीन सयानी को कई बड़े और प्रेस्टीजियस अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. जिनमें से कुछ हैं:
- लिविंग लीजेंड अवॉर्ड 2006
- गोल्ड मेडल 1991 – इंडियन सोसाइटी ऑफ एटवरटाइजमेंट की तरफ से।
- पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 1992 – लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स।
- Kaan Hall of Fame Award 2003- रेडियो मिर्ची की तरफ से।
