Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रेलवे IRCTC स्लीपर किराए में पाएं AC टिकट, बुकिंग के समय करें ये कुछ आसान काम…
    समाचार

    रेलवे IRCTC स्लीपर किराए में पाएं AC टिकट, बुकिंग के समय करें ये कुछ आसान काम…

    By Tv 36 HindustanSeptember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– रेलवे को भारत में सबसे किफायती यातायात साधनों में से एक माना जाता है। लेकिन, भारतीय रेलवे में भीड़ बहुत होती है। ऐसे में सफर करना तब आरामदायक होता है जब आपको कन्फॉर्म टिकट मिल जाए। लेकिन जरा सोचिए कि अगर स्लीपर के दाम में थर्ड एसी की टिकट मिल जाए तो आपके मजे ही मजे होने वाले हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि आप स्लीपर के दाम में थर्ड एसी की टिकट को कैसे इनेबल कर पाएंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

    दरअसल, भारतीय रेलवे की तरफ से अपग्रेडेशन स्कीम चलाई जाती है। रेलवे के इस स्कीम के तहत अगर आप स्लीपर क्लास की टिकट लेते वक्त ऑटो अपग्रेडेशन स्कीम को सेलेक्ट कर लेंगे, तो हो सकता है कि आपकी टिकट को अपग्रेड करके थर्ड एसी इकॉनोमी या थर्ड एसी में ट्रांसफर कर दिया जाए। ऐसा तब ही होता है, जब स्लीपर क्लास में वेटिंग रहे और एसी इकॉनोमी या थर्ड एसी में सीट खाली रह जाए। इस स्कीम की खासियत है कि पैसेंजर्स को बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के एसी इकॉनोमी या थर्ड एसी में अपग्रेड कर दिया जाता है।

    इन्हीं लोगों को मिलता है टिकट अपग्रेडेशन का फायदा
    आपको बता दें कि रेलवे ने इस अपग्रेडेशन स्कीम की शुरुआत कई ट्रेनों में डिमांड और सप्लाई में भारी अंतर को देखते हुए की थी। कई दफा ऐसा होता है कि स्लीपर क्लास में टिकट लेने वालों की संख्या काफी है और उसी ट्रेन की थर्ड एसी या स्लीपर कोच की टिकटें खाली हैं, तो इस स्थिति में स्लीपर वालों को थर्ड एसी में अपग्रेड कर दिया जात है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस स्कीम का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जिन्होंने टिकट बुकिंग के समय ऑटो ऑपग्रेडेशन ऑप्शन को सेलेक्ट किया होता है। ऐसे में हम आपसे यही कहेंगे कि स्लीपर क्लास की टिकट बुकिंग के समय हमेशा ऑटो अपग्रेडेशन को सेलेक्ट कर लिया कीजिए।

    टिकट बुक करते समय अपनाएं ये ट्रिक्स
    ऑटो अपग्रेड स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपके पास वेटिंग टिकट होनी चाहिए। ऐसे में जब आप टिकट बुक करते हैं तो देखें कि किस क्लास में कितनी टिकट खाली है। अगर थर्ड एसी में टिकट खाली है और स्लीपर में ज्यादा वेटिंग नहीं है तो आप स्लीपर में टिकट बुक कर सकते हैं। इससे होगा यह कि अगर स्लीपर में टिकट नहीं मिलती है, तो आपके टिकट को थर्ड एसी या थर्ड इकॉनोमी मेंअपग्रेड कर दिया जाएगा। ध्यान देने वाली बीत यह है कि यात्रियों को एक क्लास ऊपर ही अपग्रेड किया जा सकता है। मतलब, स्लीपर से 3AC, 3AC से 2AC और 2AC से 1AC। इसके अलावा इस स्कीम का वही लोग फायदा उठा सकते हैं जिनका टिकट वेटिंग लिस्ट में है और आपने टिकट वुकिंग करते समय ऑटो अपग्रेड ऑप्शन को सेलेक्ट कर रखा है।

    Post Views: 1,195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आप भी कान्हा की नगरी मथुरा जा रहे हैं, तो वहां से बिल्कुल भी घर न लाएं ये चीज, छिन सकती है सुख-शांति…
    Next Article अब इस साल बढ़ेगी अमेजन के फेस्टिव सीजन की मांग, डिजिटल इंडिया मिशन में योगदान बढ़ाने का मिलेगा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…

    March 26, 2026

    रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…

    March 26, 2026

    सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…

    March 26, 2026

    आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…
    • रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…
    • सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…
    • आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…
    • आज का राशिफल आज गुरुवार को किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?