सिवनी, 5 दिसंबर। मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के खवासा बफर जोन के ग्राम कोदाझिरी में बकरी चराने गई 10 वर्षीय बालिका पर आज सुबह एक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।
पेंच टाइगर रिजर्व के एसडीओ आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभागीय अमला घटना स्थल पर पहुंच गया और घायल बालिका करिश्मा धुर्वे को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उसे जिला चिकित्सालय सिवनी रैफर किया गया है।
जिला चिकित्सालय में भर्ती किया जाकर बालिका का उपचार किया जा रहा है।