सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहने सफर कर रही एक लड़की का वीडियो सामने आया। इस पर लोगों ने तंज कसते हुए नाराजगी व्यक्त की। अब एक और तस्वीर भी सामने आई है जिममें लड़की अलग रंग की बिकनी पहने हुए नजर आ रही है।ऐसा माना जा रहा है कि लड़की इस तरह की बिकनी पहनकर कई बार दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर चुकी है।
लड़की ने शरीर ढकने के लिए नाम मात्र के लिए कपड़े पहनी हुई है। पहले वीडियो में लड़की सीट पर बैठकर खुद को बैग से छिपाए नजर आई, इसके बाद वह उठकर चली गई। अन्य तस्वीर में वह मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करती नजर आ रही है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं @barkhatrehan16 यूजर ने लिखा कि अगर यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है, तो अफसोस हमारी युवा पीढ़ी की लड़कियां ऐसे सशक्तिकरण का शिकार हो सकती हैं और यही तो बेशर्म नारीवादी चाहती हैं। मैं इसे कल्चरल नरसंहार कहूँगी।
@Minakshishriyan यूजर ने लिखा कि स्वतंत्रता, आधुनिकता के नाम पर ये सब? क्या टिप्पणी करें, समझ नहीं आ रहा।
@IAbhay_Pratap यूजर ने लिखा कि अगर मैं कुछ कहूंगा तो कहा जाएगा कि मेरी सोच छोटी है। फिर भी इतना जरूर कहूंगा कि ये स्वतंत्रता नहीं है बल्कि मानसिक पागलपन है, बेहूदगी है। सो कॉल्ड फेमिनिस्ट मुझे गालियां दी सकती हैं लेकिन सच यही है।