Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सोशल मीडिया की लत से लड़कियों को हो रही ये गंभीर बीमारी, 394 किशोरियों की जांच रिपोर्ट में खुलासा…
    समाचार

    सोशल मीडिया की लत से लड़कियों को हो रही ये गंभीर बीमारी, 394 किशोरियों की जांच रिपोर्ट में खुलासा…

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश :– बरेली जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने गंभीर चिंता खड़ी कर दी है. जिले के महिला अस्पताल में स्थित मॉडल साथिया केंद्र से मिले आंकड़े बताते हैं कि किशोरियों में मासिक धर्म की अनियमितता के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने, शारीरिक गतिविधियों में कमी और असंतुलित खानपान इसकी मुख्य वजहें हैं.

    दरअसल, बरेली में साल जनवरी और फरवरी में 394 किशोरियों की काउंसिलिंग की गई. इनमें से अधिकांश को जल्दी या देरी से मासिक धर्म आने की समस्या थी. विशेषज्ञों का कहना है कि यह समस्या तब होती है जब शरीर में हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं. इसका कारण शारीरिक गतिविधियों की कमी और मोबाइल का अधिक उपयोग, तनाव और गलत दिनचर्या हो सकता है.

    10-12 साल की उम्र में ही पीरियड शुरू होने के मामले बढ़े

    मॉडल साथिया केंद्र की काउंसलर अल्पना सक्सेना ने बताया कि अब हर महीने 10 से 15 ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. जहां 10-12 साल की किशोरियों को मासिक धर्म शुरू हो रहा है. यह उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. समय पर जांच न कराने और खानपान में लापरवाही करने से एनीमिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

    2024-25 में ऐसे बढ़े मामले

    मॉडल साथिया केंद्र के अनुसार, बीते एक साल में किशोरियों की काउंसिलिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं-

    अप्रैल – 297
    मई – 322
    जून – 308
    जुलाई – 253
    अगस्त – 202
    सितंबर – 265
    अक्टूबर – 207
    नवंबर – 170
    दिसंबर – 200
    जनवरी – 193
    फरवरी – 201

    विशेषज्ञों की राय- जीवनशैली सुधारें

    वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मृदुला शर्मा ने बताया कि किशोरियों में पीरियड्स की अनियमितता का सबसे बड़ा कारण उनकी दिनचर्या का खराब होना है. पढ़ाई के अलावा वे फिजिकल एक्टिविटी कम कर रही हैं।जिससे उनके हार्मोन असंतुलित हो रहे हैं.

    इन कारणों से मासिक धर्म प्रभावित हो सकता है

    सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताना
    शारीरिक गतिविधियों की कमी
    असंतुलित खानपान और देरी से भोजन
    तनाव और अनियमित नींद
    जानिए क्या करें किशोरियां

    डॉक्टरों की सलाह है कि दिनचर्या को संतुलित करें, नियमित व्यायाम करें, समय पर भोजन करें और सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं. मासिक धर्म की अनियमितता को हल्के में न लें. समय पर डॉक्टर से सलाह लें, ताकि भविष्य में किसी गंभीर बीमारी का सामना न करना पड़े.

    Post Views: 1,385

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजधानी में रुक-रुककर आ रहे भूकंप के तेज झटके, खतरे में लाखों जिंदगियां…
    Next Article अब गर्मी के मौसम में ज़रूर खाएं ये रायते, स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी बेहतरीन, जानिए और अपने हाथों से बनाएं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?