नई दिल्ली:– अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसके जीवन, भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जाना जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 तक का वर्णन मिलता है, जिसे किसी व्यक्ति की जन्मतिथि के कुल योग से जाना जाता है। अगर किसी का जन्म 19 तारीख को हुआ हो, तो उसका मूलांक (1+9= 10, 1+0= 1) 1 होगा। इसी प्रकार आप भी अपना मूलांक निकाल सकते हैं। हर मूलांक के अपने स्वामी ग्रह होते हैं, जिनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में हर जातक का स्वभाव अलग-अलग होता है। आज हम आपको इनमें से ऐसी मूलांक की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत चतुर और बुद्धिमान होती है। इन मूलांक की लड़कियां हर फैसला बहुत दिमाग से लेते हैं। आइए विस्तार से जानें इन खास मूलांक की स्त्रियों के बारे में…
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन महिलाओं का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की स्त्रियां भी बेहद बुद्धिमान होती हैं। ये किसी के भी मन की बात को बहुत आसानी से समझ सकती हैं और उसी अनुसार उनसे बात करती हैं। 2 अंक के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं, जिसे भावनाओं, मानसिक स्थिरता, ऊर्जा, संवेदनशीलता का प्रतीक माना जाता है। ये सभी गुण मूलांक 2 की स्त्रियों में भी देखने को मिलते हैं। ऐसी लड़कियां दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी समझ जाती हैं और लोगों की सोच से हमेशा एक कदम आगे ही रहती हैं। ऐसी लड़कियां शांत स्वभाव की होती हैं और धैर्य रखकर कोई भी फैसला लेना पसंद करती हैं। साथ ही, ये अपने परिवार को साथ लेकर चलने वाली होती हैं।
