मध्यप्रदेश:– आज, 11 अक्टूबर को सोने की लगातार जारी ऊंचाई पर एक सख्त ब्रेक लगा है. पिछले पांच दिनों से रफ्तार पकड़ रही सोने की बढ़त अब थम गई है और बाजार में हजारों निवेशकों के मन में सवाल उठने लगे हैं, क्या यह सिर्फ एक पल का विराम है या बड़ी गिरावट की शुरुआत?
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,23,850 प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी पीछे नहीं रही, ₹1,13,540 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है.
बड़े शहरों में सोने की नई कीमतें
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता: 24 कैरेट: ₹1,23,700 | 22 कैरेट: ₹1,13,390
जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: 24 कैरेट: ₹1,23,850 | 22 कैरेट: ₹1,13,540
भोपाल, अहमदाबाद: 24 कैरेट: ₹1,23,750 | 22 कैरेट: ₹1,13,440
हैदराबाद: 24 कैरेट: ₹1,23,700 | 22 कैरेट: ₹1,13,390
रायपुर: आज रायपुर में 24 कैरेट का भाव ₹1,24,240 और 22 कैरेट का ₹1,13,804 है.
अगर 1 ग्राम की कीमत देखी जाए तो 24 कैरेट ₹12,424 और 22 कैरेट ₹11,380.4 पर है.
सोने का ब्रेक क्यों लगा?
सोने की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं:
- मंदी संकेत और वैश्विक अस्थिरता: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों की नीति और डॉलर की मजबूती जैसे कारक सोने के दामों पर दबाव डाल रहे हैं.
- मुनाफा बुकिंग: पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफा निकालने की प्रवृत्ति बढ़ी है, जिससे कीमतों में गिरावट देखी जा रही है.
- देशी और विदेशी मांग में कमी: त्योहारों के मौसम में भी खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ी है, जिससे बाज़ार में अस्थिरता बनी हुई है.
चांदी में फिर से उछाल
सोने की गिरावट के बीच चांदी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. आज चांदी का रिटेल भाव ₹1,74,100 प्रति किलोग्राम रहा.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव ₹1,48,549 प्रति किलोग्राम पहुंच गया, जो 1.52% की तेजी दर्शाता है.
निवेशकों के लिए संकेत
सोने की पांच दिन की तेजी के बाद आई गिरावट ने बाज़ार को झटका दिया है. दिल्ली समेत अधिकांश शहरों में सोने की कीमतें नीचे आई हैं, जबकि चांदी ने नई रफ्तार पकड़ी है.
निवेशकों के लिए यह समय सावधानी का है, यदि यह गिरावट अस्थायी है तो अवसर न गंवाएं, और यदि यह नया ट्रेंड है तो समय रहते अपनी निवेश रणनीति में बदलाव करना जरूरी होगा.