बालोद :– शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए बालोद जिले से बड़ी खबर है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 192 पदों के लिए भर्ती शुरू कर दी गई है। यह भर्ती शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों के लिए है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 जुलाई 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें।
भर्ती की जगहें:
अरमरीकला, मोहंदीपाट, सिकोसा, सुरेगांव, रानासुञ्जी, मंगचुवा, कुसुमकसा, आमाडुला, घोटिया, आमापारा बालोद, डौंडी, डौंडी-लोहारा, अर्जुंदा, गुरूर, दल्लीराजहरा, देवरीबंगला, गुंडरदेही, निपानी, कन्नेवाड़ा
रिक्त पदों का वर्गीकरण:
प्राचार्य – 15
व्याख्याता – 40
शिक्षक – 53
प्रधानपाठक (प्राथमिक) – 1
प्रधानपाठक (माध्यमिक) – 1
सहायक शिक्षक – 53
प्रयोगशाला सहायक – 1
व्यायाम शिक्षक – 3
ग्रंथपाल – 1
सहायक ग्रेड-2 – 3
सहायक ग्रेड-3 – 2
भृत्य – 7
चौकीदार – 1