Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसानों के लिए सुनहरा मौका! सरकार दे रही इस खेती पर 75 प्रतिशत सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन
    राष्ट्रीय

    किसानों के लिए सुनहरा मौका! सरकार दे रही इस खेती पर 75 प्रतिशत सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन

    By Tv 36 HindustanSeptember 15, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पपीता की खेती करने वाले किसानों के लिए सुनहरा मौका है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन एमआईडीएच योजना के अंतर्गत पपीता प्रति इकाई के लिए सरकार 75 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। राज्य के किसान इस योजना के तहत आवेदन करके अनुदान पर पपीते की खेती कर सकते हैं। पपीते की खेती के लिए किसी खास किस्म की मिट्टी की जरूरत नहीं होती। इस की खेती किसी भी मिट्टी और जलवायु में आसानी से की जा सकती है। वहीं सरकार की ओर से किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ ही बागवानी फसलों जिनमें फल और सब्जियों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार की ओर से किसानों को पपीते की खेती के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। यह जानकारी बिहार कृषि विभाग के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट में साझा की गई है। बता दें कि पपीते की बाजार मांग अच्छी होने से किसानों को इसके अच्छे भाव मिल जाते हैं। इससे उन्हें बेहतर मुनाफा हो सकता है। (Business Ideas)

    पपीते की खेती पर अनुदान के लिए कहां करें आवेदन :

    6sxrgo
    पपीते की खेती (Papaya Farming) शुरू करने के लिए बिहार सरकार की ओर से यहां के किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in में जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के सहायक निदेशक उद्यान से संपर्क कर सकते हैं। (Business Ideas)

    पपीते की खेती पर सब्सिडी के लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज :
    फलों की बागवानी पर सब्सिडी के लिए आवेदन हेतु किसानों को जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो इस प्रकार से हैं-

    किसान का भू स्वामित्व प्रमाण पत्र
    स्थाई निवासी प्रमाण-पत्र
    लाभार्थी के पास सिंचाई के साधन के दस्तावेज
    आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाइल नंबर
    बैंक पास बुक की कॉपी
    आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
    लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र, यदि लागू होता है। (Business Ideas)
    क्या रहेगी किसानों के चयन की प्रक्रिया :
    पपीते पर सब्सिडी के लिए किसानों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। चयनित किसान के पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। किसान आधुनिक फसल उत्पादन तकनीक व बूंद-बूंद सिंचाई अपनाने पर सहमत होना चाहिए।

    पपीते की खेती से कितनी हो सकती है कमाई :
    किसान पपीते की खेती से प्रति हेक्टेयर 2,777 पपीता के पौधे को रोपित कर प्रति पेड़ 40-50 फल तक उत्पादन ले सकते हैं। एक फल भार करीब 0.5 किग्रा. से 3.0 किग्रा. तक होता है। पपीते के एक अच्छे बाग से औसतन 300-350 क्विंटल फल प्रति हेक्टेयर प्रति वर्ष प्राप्त किया जा सकता है। इस तरह किसान प्रति हेक्टेयर पपीते की खेती पर करीब 60 से 65 हजार रुपए राशि व्यय करके 5 से 6 लाख रुपए तक लाभ कमा सकते हैं। बता दें कि बिहार पपीते की खेती को शुरू करने के लिए सरकार से किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। (Business Ideas)

    पपीते की इस प्रजाति से मिलता है अधिक उत्पादन :
    पपीते की रेड लेडी प्रभेद प्रजाति अधिक उत्पादन देने वाली प्रजाति मानी जाती है। पपीते की इस प्रजाति का पौधा छह से सात महीने में फल देने लगता है। इसकी खेती के लिए दोमट और बलुई दोनों ही मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। पीपीते की खेती में इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि पपीते के खेत में पानी नहीं भरना चाहिए। इसकी खेती के लिए ऊंचे खेतों का चयन किया जाना चाहिए।

    अधिक उत्पादन के लिए किसान किस माह करें पपीते की खेती :
    पपीते की खेती (papita ki kheti) का उचित समय जुलाई से सितंबर और फरवरी से मार्च तक का माना गया है। इस अवधि में पीपते का बीज बोने से पपीते की अच्छी पैदावार मिलती है। पपीते की खेती में सिंचाई की आवश्यकता होती है। इसलिए किसानों को इसकी खेती करने से पहले सिंचाई की व्यवस्था कर लेनी चाहिए। इसके लिए ड्रिप सिंचाई सिस्टम अपनाया जा सकता है। खेत में ड्रिप सिंचाई सिस्टम स्थापित करने के लिए सरकार से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ किसानों को प्रदान किया जाता है।

    पपीते में पाए जाने वाले पोषक तत्व :
    पपीता को विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है। पपीते में अधिकांश मात्रा में पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पदार्थ, क्षार तत्व, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, शर्करा आदि पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा पपीते में फाइबर, कैरोटिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं।

    पपीता से मिलते हैं ये लाभ :
    पपीते खाने से हमारे शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैैं। वहीं कई रोगों से भी बचाव होता है। पपीता खाने से कुछ लाभ इस प्रकार से हैं

    पपीते के पत्तों का जूस सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। डेंगू बुखार में प्लैट्स रेट्स को बढ़ाने में ये काफी कारगर माना जाता है।
    पपीते का सेवन हृदय रोग से बचाव होता है।
    पपीते के बीज का उपयोग करते पाचन प्रक्रिया को सुधारता हैं।
    पपीता का सेवन आंखों की सुरक्षा के लिए लाभकारी माना गया हैं।
    गठिया रोगियों के लिए पपीते का सेवन काफी लाभकारी होता है।
    चहरे की रंगत सुधारने में भी पपीते का उपयोग किया जाता है।
    पपीते के पत्तों के रस का उपयोग बालों को मजबूत और घने बनाने के लिए किया जा सकता है।
    उच्च रक्तचाप के इलाज में कच्चे पपीते को फायदेमंद बताया गया है।
    पपीते में एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकते हैं।
    पपीते का सेवन से शुगर लेवल व वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।
    आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी पपीते का सेवन लाभकारी बताया जाता है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखींचकर खेत ले गए दरिंदे, मैंने रोका तो मुझे मारी लात…बस मुझे मेरी बेटियां दिला दो…एक माँ का दर्द…पूरे मामले जान कांप उठेगी रूह
    Next Article न‍ित‍िन गडकरी ने बताई सरकार की योजना, हर ज‍िले में कार माल‍िकों को म‍िलेगी यह सुव‍िधा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …

    March 10, 2026

    अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदले बुकिंग के ये नियम…

    March 10, 2026

    LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …

    March 10, 2026

    योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …
    • अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदले बुकिंग के ये नियम…
    • LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …
    • योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…
    • इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?