
नई दिल्ली: Assistant Professor Vacancy 2022 शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल दिल्ली स्थित किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। रिक्त पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।Assistant Professor Vacancy 2022 जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 110 पदों पर होनी है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पास तय की गई है।
रिक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 6 मई 2022 तय की गई है।रिक्त पदों का विवरणविभागकुल रिक्तियांबंगाली2वनस्पति विज्ञान7रसायन विज्ञान14कॉमर्स 9कंप्यूटर विज्ञान1अर्थशास्त्र5अंग्रेज़ी3भूगोल 4हिन्दी7इतिहास4गणित11दर्शन 1भौतिक विज्ञान 17राजनीति विज्ञान7संस्कृत 4आंकड़े5उर्दू 2प्राणि विज्ञान7न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवार के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित / प्रासंगिक / संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिएउम्मीदवार को यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को पास किया होना या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएच.डी. डिग्री आवश्यक हैआवेदन शुल्कRs.500/- यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिएएससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी और महिला आवेदक – कोई शुल्क नहीं