Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नजूल भूमि पर मकान बनाकर रहने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द पट्टा देगी छत्तीसगढ़ सरकार…
    News

    नजूल भूमि पर मकान बनाकर रहने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द पट्टा देगी छत्तीसगढ़ सरकार…

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शहर में रोड शो और दो आम सभाएं की. भाजपा महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम साय के रोड शो के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. रोड शो के बाद सीएम ने घड़ी चौक और गांधीनगर के गांधी चौक पर आम सभाओं को सम्बोधित किया. इस दौरान सीएम ने एक बड़ी घोषणा की है.

    नजूल भूमि का पट्टा मिलेगा: सीएम साय ने अपनी घोषणा में कहा है कि शहरी क्षेत्र में सालों से नजूल जमीन पर मकान बनाकर रहने वालों के लिए भाजपा सरकार नया कानून बनाकर पट्टाधारी भूमि स्वामी बनाएगी. इस स्वामित्व कार्ड से भूमि स्वामी पट्टा मिलने के बाद लोन भी ले सकेंगे.

    सरगुजा में सीएम की चुनावी सभा: सीएम ने कहा है कि जिस तरह से मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को पूरा किया गया है ठीक उसी तरह से नगर निगम चुनाव में अटल विश्वास पत्र के तहत की गई घोषणाओं को भी पूरा किया जाएगा.

    शहर के घड़ी चौक और गांधी नगर के गांधी चौक में आयोजित सभाओं के दौरान सीएम ने कहा “मुख्यमंत्री होने के नाते आपसे कुछ मांगने आया हूं. जिस तरह विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद मिला और संभाग में कांग्रेस का सफाया कर सभी 14 सीटों पर भाजपा के विधायकों को जीत दिलाई. लोकसभा चुनाव में भी 11 में से 10 सांसद जिताकर आशीर्वाद दिया. अब डबल इंजन की सरकार बन चुकी है और इसका काम भी दिख रहा है. 13 महीने में ही मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता से किए गए वादों को पूरा किया गया है.

    18 लाख पीएम आवास के वंचितों को आवास की स्वीकृति पहली कैबिनेट में दी गई. अब पीएम आवास का निर्माण और गृह प्रवेश भी हो रहा है. ग्रामीण क्षेत्र के आबादी भूमि में मकान बनाकर रहने वालों को स्वामित्व कार्ड बनाकर देने का काम हमारी सरकार कर रही है.
    जारी की गई अंतर की राशि: सीएम साय ने कहा “किसानों से किया वादा पूरा किया गया. 2 साल की बकाया राशि के साथ 31 सौ रुपए में धान खरीदी की गई. इस बार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है. 27 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है. किसानों के खातों में धान के अंतर की राशि 12 हजार करोड़ रुपए की राशि भेजने का काम किया गया है. राशि खातों में आने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है.

    साय ने आगे कहा “70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है. 20 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया, तेंदूपत्ता के दाम बढ़ाए गए, बोनस बांटने का काम हो रहा है पिछले माह हमने एक और वादा पूरा किया है जिसके तहत भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत 5.62 लाख लोगों को 10-10 रुपए दिया गया है.

    “लबरा धोखेबाजों के किया ठगने का काम”: आम सभा के दौरान सीएम साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, सीएम ने कहा “कांग्रेसी झूठे और लबरा लोग है, जिन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में जनघोषणा पत्र बनाकर ठगने का काम किया. जनता ने उनपर विश्वास कर 70 सीटों के साथ जनादेश दिया लेकिन कांग्रेस ने लोगों को पांच सालों तक ठगा. पूरे 5 वर्षों तक कांग्रेस ने धोखा और भ्रष्टाचार किया. छत्तीसगढ़ को चारागाह बना दिया. शराब, डीएमएफ, रेत, पीएससी में घोटाला किया. महादेव एप के माध्यम से घोटाला किया गया. पीएससी घोटाला की सीबीआई जांच कर रही है. 2 हजार करोड़ रुपए के आबकारी घोटाला में एक मंत्री जेल में है और कहते है कि मैं अनपढ़ हूं. अधिकारियों ने जहां बोला साइन कर दिया. कांग्रेस ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया, जीतने के बाद कांग्रेस फिर से वही काम करेंगे इसलिए कांग्रेस को सबक सिखाना है.

    Post Views: 1,220

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचुनावी नतीजों के बीच स्वाती मालीवाल का रहस्यमयी ट्वीट ‘द्रौपदी चीरहरण’ की तस्वीर से क्या देना चाहती हैं संदेश…
    Next Article छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में सभी निगम, वार्ड और पंचायत में भाजपा की होगी जीत, विष्णुदेव साय…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?