Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » टीईटी पास न करने वाले शिक्षकों के लिए खुशखबरी सरकार देगी राहत प्रस्ताव तैयार ….
    समाचार

    टीईटी पास न करने वाले शिक्षकों के लिए खुशखबरी सरकार देगी राहत प्रस्ताव तैयार ….

    By Tv 36 HindustanSeptember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा अनिवार्य करने का आदेश दिया है इसके बाद लाखों शिक्षक असमंजस में हैं दरअसल कोर्ट ने कहा है कि शिक्षक बने रहने के लिए और साथ ही प्रमोशन के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है ऐसे में जिन शिक्षकों की नियुक्ति बिना टीईटी के हुई है उनका भविष्य अधर में लटक गया है अब इन सभी शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राहत देने के लिए विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है सरकार के इस कदम से शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है।

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए हालिया फैसले से पूरे देश के 10 लाख से अधिक शिक्षकों पर असर देखने को मिलेगा अगर टीईटी पास नहीं किया है तो सेवा में बने रहने या फिर प्रमोशन लेना आसान नहीं होगा इस वजह से उत्तर प्रदेश के करीब 2 लाख से अधिक बिना टीईटी पास शिक्षक चिंता में हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शिक्षकों को राहत देने के लिए विभाग ने नया प्रस्ताव बना लिया है।
    शिक्षा विभाग ने इस मुद्दे पर प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्दी शासन स्तर पर बैठक होने जा रही है विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की जाएगी इसके साथ साथ अन्य कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है जिससे शिक्षकों को राहत मिल सके और उन्हें अपनी पूरी सेवा तक नौकरी करने का मौका मिल सके।

    बता दें उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत छूट दी गई थी लेकिन बाद में इन शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यताएं अनिवार्य कर दी गई हैं यही शिक्षक चाहते हैं कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में उनकी तरफ से पुनर्विचार याचिका दाखिल करे अगर जरूरत पड़े तो नियमों या अधिनियम में संशोधन किया जाए जिससे इन सभी शिक्षकों को राहत मिल सके।

    2 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित
    जहां देश भर में 10 लाख से अधिक शिक्षक इस आदेश से प्रभावित हो रहे हैं वहीं अकेले उत्तर प्रदेश में लगभग 2 लाख ऐसे शिक्षक हैं जो टीईटी पास नहीं हैं ऐसे में सरकार इन शिक्षकों के लिए गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही कोई ठोस रास्ता निकाल सकती है अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोई ठोस रास्ता नहीं निकाल पाती है तो ऐसे में 2 लाख से अधिक शिक्षकों को 2 साल के अंदर शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी ऐसे सभी शिक्षक जो टीईटी पास नहीं कर सकेंगे उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ सकती है या फिर सरकार द्वारा नियमों के अनुसार उनका सेवा संबंधी निर्णय लिया जा सकता है ऐसी स्थिति में शिक्षकों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।

    पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग
    इस फैसले के बाद अलग अलग शिक्षक संगठन लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कुछ प्रतिनिधि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिल चुके हैं सरकार शिक्षकों को राहत देने पर विचार कर रही है और शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है शासन स्तर पर जल्दी बैठक होने वाली है इसमें सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने या अन्य विकल्पों पर फैसला लिया जाएगा ऐसे में जल्द ही शिक्षकों को राहत मिलने की संभावनाएं जगी हैं।

    Post Views: 250

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपड़ोसी देश ने एशिया कप 2025 का किया बहिस्कार, UAE के खिलाफ मैच नहीं खेलने का लिया फैसला…
    Next Article रोजगार पंजीयन को Aadhar card से लिंक कराना हुआ अनिवार्य, घर बैठे ऐसे करें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…

    March 13, 2026

    चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

    March 13, 2026

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    • चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?