नई दिल्ली : केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना का फायदा दे रही है। इसमें किसानों को 6000 रुपए की सालाना आर्थिक सहायता मिलती है, लेकिन अब देश के करोड़ों किसानों को राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दे दी है। राज्य सरकार ने अब किसानों को 6000 रुपए की जगह दोगुने यानी 12,000 रुपए देने का फैसला लिया है।महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है।
राज्य सरकार ने किसानों को सालाना 12,000 रुपए देने का फैसला लिया है। राज्य सरकार की तरफ से किसानों को नमो किसान महासम्मान योजना शुरू की गई है, जिसमें राज्य के किसानों को 6000 रुपए की मदद मिलेगी और इसके साथ ही पीएम किसान योजना में भी 6000 रुपए का फायदा मिलेगा तो इस हिसाब से आपको दोगुने यानी 12,000 रुपए मिलेंगे।जल्द लागू होगी नई योजनाराज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने यह किसानों की इनकम बढ़ाने का फैसला लिया है।
सरकार ने नमो किसान महा सम्मान निधि योजना का फायदा मिलेगा. इस योजना को राज्य में जल्द ही लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ से ज्यादा किसानों को योजनाओं का फायदा मिलने वाला है।खर्च होंगे 6,9000 करोड़ रुपए राज्य सरकार ने इस योजना पर 6,9000 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला लिया है। इसके लिए किसानों के पास में निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, आय का प्रमाण पत्र, जमीन के डॉक्युमेंट्स होना चाहिए और मोबाइल नंबर।