रायपुर: देशभर में बढ़ते महंगाई से लोगों का बुरा हाल है, लेकिन इसी बीच लोगों के लिए एक राहत की उम्मीद जागी है। पिछले दो दिनों में पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के साथ अब तेलों के दामों में भी गिरावट आई है। घरेलू मार्केट में सोयाबीन, सरसों, पामोलीन और मूंगफली समेत कई खाने वाले तेलों के दामों में 7 से 10 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। जानकारों की मानें तो ये गिरावट इंडोनेशिया द्वारा निर्यात खोले जाने के बाद आई है। सोयाबीन और पामोलीन तेलों के दाम में तकरीबन 100 डॉलर की कमी आई है। हालांकि, विदेशों में अभी भी सूरजमुखी तेल की कीमतें बढ़ी हुई हैं।