बिलासपुर, GOOD NEWS आज आदिवासी अंचल सरगुजा से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की शुरुआत होगी। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव वर्चुअली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अंबिकापुर में इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही सरगुजा की पुरानी मांग पूरी होगी।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच गुरुवार को पहली AC ट्रेन शुरू की गई है। पहले ही दिन ट्रेन आधे घंटे देरी से 10 बजे छूटी। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, यह ट्रेन सामान्य एक्सप्रेस होती तो अधिक बेहतर होता।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, ‘अंबिकापुर से निजामुद्दीन के लिए नई रेल शुरू हो रही है। इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को छत्तीसगढ़ की ओर से साधुवाद। विडंबना है कि एक आदिवासी इलाके की ट्रेन पूरी एसी है और वह भी स्पेशल श्रेणी की। बहुत किराया होगा। सामान्य एक्सप्रेस हो जाए तो जनता को सुविधा होगी।
’ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर अम्बिकापुर में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह और भटगांव के विधायक पारस नाथ रजवाड़े मौजूद रहे। बताया जा रहा था कि14 जुलाई को 00864 अंबिकापुर-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन सुबह 9.30 बजे रवाना की जाएगी। इस गाड़ी को पहले दिन स्पेशल के रूप मे चलाया गया है।रेलवे द्वारा शुरू की जा रही यह ट्रेन पहले दिन उधारी में चलेगी। दरअसल, इस नई ट्रेन के लिए अपना रैक नहीं अभी आया है।
लिहाजा, बिलासपुर जोनल रेलवे ने उधारी में दुर्ग से दिल्ली चलने वाली संपर्क क्रांति का रैक दिया है। 19 जुलाई को जब दिल्ली से यह ट्रेन लौटेगी, तो फिर इसका अपना रैक होगा। वह कंप्लीट एसी होगी।