Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खुशखबरी: बहुत जल्द ही आ सकती है फेफड़ों के कैंसर को खत्म करने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन……
    लेख

    खुशखबरी: बहुत जल्द ही आ सकती है फेफड़ों के कैंसर को खत्म करने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन……

    By Tv 36 HindustanAugust 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 80?
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : फेफड़ों के कैंसर को खत्म करने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन बहुत जल्द ही आ सकती है. इस लंग कैंसर वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. इस वैक्सीन का नाम BNT116 है, जिसे बायोएनटेक बना रही है. यह वैक्सीन नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर (NSCLC) के इलाज के लिए है. BNT116 के पहले फेज का ट्रायल UK, USA, जर्मनी, हंगरी, पोलैंड, स्पेन और तुर्की की 34 साइटों पर चल रहा है.

    बता दें कि दुनियाभर में कैंसर से हो रही मौत का सबसे बड़ा कारण फेफड़ों का कैंसर ही है. इसकी वजह से हर साल करीब 1.8 मिलियन मौतें हो जा रही हैं. आइए जानते हैं इस वैक्सीन के बारें में सबकुछ…लंग्स कैंसर की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल

    ब्रिटेन के पहले मरीज को इसी मंगलवार को वैक्सीन लगाई गई. ब्रिटेन के करीब 130 मरीजों को फेफड़ों के कैंसर के अलग-अलग फेज में इम्यूनोथेरेपी के साथ BNT116 दिया जाएगा. कोविड-19 की वैक्सीन की तरह ही mRNA टेक्नीक का इस्तेमाल करते हुए, BNT116 का मकसद इम्यून सिस्टम को NSCLC ट्यूमर मार्करों को टारगेट करने, हेल्दी कोशिकाओं को छोड़ते हुए कैंसर कोशिकाओं पर हमला करने में सक्षम बनाना है

    . लंग्स कैंसर की वैक्सीन का ट्रायल कैसे किया गयालंदन के 67 साल के AI वैज्ञानिक जानुस रैज वैक्सीन लेने वाले पहले यूके मरीज थे. मई में फेफड़ों के कैंसर का पता चलने और कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी शुरू करने के बाद उन्होंने टेस्ट में शामिल होने का फैसला किया. रैक्स को नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ रिसर्च UCLH क्लिनिकल रिसर्च फैसिलिटी में 30 मिनट से ज्यादा समय तक 6 इंजेक्शन दिए गए. जिनमें से हर एक में अलग-अलग RNA स्ट्रैंड थे.

    उन्हें 6 हफ्ते तक वीकली देने से वैक्सीन दी जाएगी. उसके बाद एक साल से ज्यादा समय तक हर 3 हफ्ते में इलाज दिया जाएगा.डॉक्टर्स का क्या कहना हैयूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन हॉस्पिटल्स NHS फाउंडेशन ट्रस्ट (UCLH), प्रोफेसर सियो मिंग ने द गार्जियन को बताया, ‘फेफड़ों के कैंसर के लिए mRNA-बेस्ड इम्यूनोथेरेपी के साथ एक नए युग में जा रहे हैं.’ यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन हॉस्पिटल्स एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट में कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट प्रोफेसर सियो मिंग ली, जो यूके में टेस्टिंग का नेतृत्व कर रहे हैं, ने बताया फेफड़ों के कैंसर को वापस आने से रोकना है, जो अक्सर सर्जरी और विकिरण के बाद भी होता है.

    उन्होंने बताया, ‘मैंने 40 सालों तक फेफड़ों के कैंसर का अध्ययन किया है.1990 के दशक में, कीमोथेरेपी संदिग्ध थी. अब हम जानते हैं कि स्टेज 4 के 20-30% मरीज इम्यूनोथेरेपी से बच जाते हैं. उम्मीद है कि यह mRNA वैक्सीन जिंदा रहने की दरों को और बढ़ाएगी.’ यह टेस्ट नए NHS मैचमेकिंग प्लान के जरिए से रोगियों को इनोवेटिव कैंसर वैक्सीन टेस्टिंग में तेजी से आगे बढ़ाने के लिए यूके के प्रयास का हिस्सा है, जो मरीजों की लाइफ के लिए बेहद जरूरी है.’

    Post Views: 635

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीले रंग की क्यों होती है स्कूल बस, जानिए……
    Next Article इस वजह से बनाई जाती है जन्माष्टमी पर धनिया पंजीरी का भोग……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…

    February 11, 2026

    सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…

    February 11, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…

    February 11, 2026

    पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…
    • सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…
    • टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…
    • पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…
    • साय कैबिनेट की अहम बैठक आज बजट सत्र से पहले इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?