नई दिल्ली:- इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नए वार्निंग जारी की है. सरकारी एजेंसी की मानें तो लेटेस्ट Android वर्जन में कई ऐसी खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं. साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने इस बारे में यूजर्स को जानकारी देने के लिए एक रिपोर्ट भी जारी की है.
अपनी रिपोर्ट में एजेंसी ने बताया है कि Google और क्वालकॉम व मीडियाटेक जैसे स्मार्टफोन कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चर्र्स ने हाल में ही इन सिक्योरिटी वल्नेरेबिलिटीज यानी खामियों को ठीक किया है. आइए जानते हैं इन सिक्योरिटी खामियों को लेकर एजेंसी ने क्या डिटेल्स दी हैं.
Samsung फोन में मिली खामी
सैमसंग ने भी 9 वल्नेरेबिलिटीज और एक्सपोजर्स को लेकर पैच जारी किया है. इन खामियों के बारे में एजेंसी ने सैमसंग को प्राइवेट तरीके से जानकारी दी थी और लेटेस्ट अपडेट्स पर नजर बनाए हुए थी. मंगलवार को जारी एडवायजरी में CERT-In कई वल्नेरेबिलिटीज को हाईलाइट किया है, जो Android फोन्स में पाई गई हैं.
इनमें फ्रेमवर्क, सिस्टम, AMLogic, Arm कंपोनेंट्स, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम और क्वालकॉम क्लोज्ड सोर्स कंपोनेंट्स शामिल हैं. इन दिक्कतों को लेकर CERT-In ने हाई लेवल की वार्निंग जारी की है. एजेंसी की मानें तो इन खामियों का असर Android 12, 13 और Android 14 पर काम करने वाले डिवाइसेस पर पड़ रहा है.
