नई दिल्ली:– महिलाएं समाज और परिवार दोनों की आधारशिला हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना देश विकास नहीं कर सकता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार समय समय पर महिलाओं के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन करती रहती हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इसके लिए राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आइये जानते हैं किस राज्य में कौन सी योजना चल रही है।
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गरीब तबके की महिलाओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये अकाउंट में भेजे जाते हैं।
मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना
मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहन योजना चलाती है। इस योजनाओं में महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।
महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना चलाई जा रही है। इस योजना में महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। अब तक इस योजना की 12 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना
हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इस योजना में महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये दिए जाते हैं।
उत्तर प्रदेश में निराश्रित महिला पेंशन योजना
उत्तर प्रदेश में निराश्रित महिला पेंशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है।
पश्चिम बंगाल सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना
इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,200 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाती है।
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है। इस योजना में महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना
हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को 1,500 रुपये हर महीने बतौर पेंशन दिया जाता है।
दिल्ली में महिला समृद्धि योजना
दिल्ली में रेखा सरकार ने महिला समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की भी शुरुआत की गई है, जिसमें महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करना शुरू नहीं हुआ है।
