Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार का बड़ा फैसला, अब 12वीं पास युवा भी खोल सकेंगे मेडिकल स्टोर्स…
    समाचार

    सरकार का बड़ा फैसला, अब 12वीं पास युवा भी खोल सकेंगे मेडिकल स्टोर्स…

    By Tv 36 HindustanMarch 11, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची

    युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश की सोरेन सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। दरअसल प्रदेश सरकार ने पंचायत स्तर पर मेडिकल स्टोर्स खोलने के लिए फार्मासिस्ट की डिग्री की अनिवार्यता खत्म कर दी है। हालांकि सरकार ने इन मेडिकल स्टोर्स में कुछ लिस्टेड दवाएं ही विक्रय किए जाएंगे जो ग्रामीणों के लिए जीवन रक्षक साबित होंगी। सरकार ने हर पंचायत में ऐसी एक दुकान खोलने का फैसला किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पांच अप्रैल तक आवेदन मुखिया या पंचायत सचिवों के माध्यम से मांगे हैं। पारासिटामोल समेत फंगल इंफेक्शन, दर्द से राहत दिलाने वाली कुछ क्रीम, कब्ज, दस्त और उल्टी की कुछ दवाएं हैं, जिनकी खरीद-बिक्री में फार्मासिस्ट या डॉक्टर की सलाह की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा, थर्मामीटर, आक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर समेत कई उपकरणों में भी यह छूट हासिल है। औषधि एवं अंगराग अधिनियम, 1940 एवं संबंधित नियमावली के तहत पंचायतों में खोली जानेवाली दवा दुकानों को रेस्ट्रिक्टेड लाइसेंस दिया जाएगा।

    और जानें
    लाभुक और स्थल चयन की जिम्मेदारी मुखिया और पंचायत सचिव की होगी, जिसपर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुमोदन प्रदान करेंगे। प्राप्त आवेदनों की अंतिम रूप से समीक्षा के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और औषधि निरीक्षक संयुक्त अनुशंसा के साथ आवेदन उस क्षेत्र के अनुज्ञापन प्राधिकारी को स्वीकृति के लिए भेजेंगे। दवा दुकानों के लिए लाइसेंस प्राप्त करनेवाले युवाओं को औषधि निरीक्षकों एवं चिकित्सकों की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रम के अंतर्गत इच्छुक लाइसेंसधारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी बैंक से ऋण दिलवाने में भी सहायता प्रदान करेंगे।

    दवा दुकान के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष अनिवार्य की गई है। इसमें उच्च योग्यता वाले युवा को वरीयता दी जाएगी। साथ ही संबंधित गांव के स्थानीय निवासी और स्वयं के स्वामित्व वाली दुकान के आवेदक को भी प्राथमिकता दी जाएगी। लाइसेंस प्राप्त करनेवाले युवाओं को हेल्पलाइन नंबर 104 के साथ समन्वय स्थापित करते हुए टेलीमेडिसिन और टेलीकंसल्टेशन की भी सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

    झारखंड फार्मासिस्ट एसोसिएशन, झारखंड के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ओवर द काउंटर (ओटीसी) श्रेणी में आनेवाली दवा टूथपेस्ट, कास्मेटिक समेत कई अन्य दवाओं की बिक्री के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता औषधि और अंगराग नियमावली में खत्म की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में दवा दुकान खोलने की योजना अच्छी है, लेकिन बिना फार्मासिस्ट दवा बेचने की छूट का दुरुपयोग भी हो सकता है। इन दवाओं के साथ दवा दुकानदार अन्य दवा की बिक्री करने लगें तो उन्हें रोकना होगा। राज्य में हजारों फार्मासिस्ट बेरोजगार हैं। अच्छा होता इन्हें ही लाइसेंस देकर पंचायतों में दवा दुकान खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता।

    Post Views: 0

    Government's big decision Hindi khabar Hindi news india now 12th pass youth will also be able to open medical stores...
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCM भूपेश 21 मार्च को ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का करेंगे शुभारंभ…
    Next Article मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा पर साधा निशाना , कहा 15 साल में न सड़क बना सके और न स्काई वॉक, भाजपा को भगवान सद्बुद्धि दे,भूपेश ही सीएम का चेहरा होंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली …

    February 21, 2026

    माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…

    February 21, 2026

    पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला

    February 21, 2026

    बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा…

    February 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली …
    • माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…
    • पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला
    • बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा…
    • पीएम ने बताया 21वीं सदी का ‘नया पावर गेम’ ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?