सरगुजा:- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज से मैनपाट और अंबिकापुर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वो अलग विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे. राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. राज्यपाल के दौरे को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है.
सरगुजा में राज्यपाल का कार्यक्रम: अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल अलग विभागों से करीब 20 प्रमुख बिंदुओं पर बैठक व चर्चा करने वाले हैं, इनमे जल संचयन, जैविक खेती, बाल लिंगानुपात, पौधरोपण, रेडक्रॉस, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. राज्यपाल कलेक्ट्रेट परिसर के बायोटेक लैब परिसर स्थित हनुमान मंदिर में वृक्षारोपण भी कर सकते हैं.
राज्यपाल का दौरा कार्यक्रम की तैयारी: अंबिकापुर एसडीएम फागेश सिन्हा और सीतापुर एसडीएम नीरज कौशिक को पूरे कार्यक्रम का प्रभार सौंपा गया है. मैनपाट करमा रिसोर्ट और अन्य कार्यक्रम के लिए तहसीलदार गोविन्द्र सिन्हा, नायब तहसीलदार रामसेवक पैकरा, संजय कुमार, सर्वेश कुमार पटेल की ड्यूटी लगाई गई है. इसी तरह सैनिक स्कूल अंबिकापुर के लिए एसडीएम उदयपुर बनसिंह नेताम और नायब तहसीलदार दीप्ति जायसवाल की ड्यूटी लगाई गई है.
सर्किट हाउस अंबिकापुर के लिए तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज और नायब तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है. मीटिंग हाल और अन्य कार्यक्रमों के लिए एसडीएम अंबिकापुरर फागेश सिन्हा, एसडीएम सीतापुर नीरज कौशिक, एसडीएम धौरपुर जेआर सतरंज और नायब तहसीलदार जयेश कंवर को आगमन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने अधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है.