*रायपुर:-* विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धार्मिक आयोजनों की बहार आ गई है. शिवकथा की सफलता के बाद अब गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर श्रीराम कथा शुरू हो गई है. कथा वाचन के लिए बागेश्वरधाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों रायपुर में हैं जिनसे आर्शीवाद लेने के लिए आमजनों से लेकर राजनेता तक पहुंच रहे हैं.

राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके भी महाराज का आर्शीवाद लेने पहुंची. इस दौरान उन्होंने हमारे संवाददाता अखिलेश द्विवेदी से एक्सक्लुजिस बातचीत की. राज्यपाल अनुसूइया उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल कहलाता है. छत्तीसगढ़वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि धनेंद्र कृष्ण शास्त्री जैसे कथावाचक यहां की धरती पर पधारे हैं.
निश्चित रूप से राम कथा के माध्यम से लोगों को यह संदेश मिल रहा है कि वे भगवान के बताए मार्ग पर चलकर अपना कल्याण करें ताकि जीवन सफल हो सके और सुख समृद्धि आए।राजपाल ने कहा कि हिंदुस्तान में हर धर्म के लोग रहते हैं. दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं मिलेगा। भारत जैसा देश जहां विविधता में एकता है और जहां लोग एक—दूसरे को मानते हैं. इस अवसर पर उइके ने छत्तीसगढ़ की जनता के सुख समृद्धि व कल्याण की प्रार्थना की