नई दिल्ली:– राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री चुनी गईं रेखा गुप्ता आज को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री के साथ छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की है। यहां पढ़िए शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा पल-पल का अपडेट्स-
दोपहर 12.35 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह
रामलीला मैदान में 12.35 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। 12.35 से 12.40 तक एलजी सीएम और उनके मंत्रिमंडल को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
12.25 पर होगा पीएम मोदी का आगमन
दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 12.25 पर होगा। इसके बाद 12.30 बजे राष्ट्रगान होगा।
