Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्कूली बच्चों को बड़ी खुशखबरी! सरकार ने खाते में भेजे 1200 रुपए, फटाफट चेक करें अकाउंट
    राष्ट्रीय

    स्कूली बच्चों को बड़ी खुशखबरी! सरकार ने खाते में भेजे 1200 रुपए, फटाफट चेक करें अकाउंट

    By Tv 36 HindustanAugust 2, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊः 1200 to school children उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रदेश के लाखों छात्रों को तोहफा दिया है। सरकार ने उनके अभिभावकों के खाते में 1200-1200 रुपए ट्रांसफर किए है। अभिभावक इस पैसे को बच्चे के लिए जूते-मोजे स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग और स्टेशनरी के लिए खर्च करेंगे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशि ट्रांसफर कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 2017 से पहले मैं प्रदेश के कई स्कूलों में गया। उस समय स्कूलों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। बहुत जगहों पर स्कूलों के भवनों पर बड़े-बड़े पेड़ उगे हुए थे। कुछ जगहों पर यह पता ही नहीं चलता था कि यह स्कूल है या बगीचा। झाड़ी के बीच से जैसे-तैसे बच्चे स्कूल आते जाते थे। कहीं शिक्षक नहीं होते थे, तो कहीं छात्र नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि वर्ष 2017 के पहले 60 से 70 प्रतिशत छात्रों को नंगे पैर स्कूल आने के लिए मजबूर होना पड़ता था। अब जब दो यूनीफार्म, जूते-मोजे, स्वेटर, बैग आदि मिलना बच्चों को शुरू हुआ तो आज बेसिक शिक्षा परिषद का हर छात्र इस बात पर गौरव महसूस करता है कि मैं भी किसी पब्लिक और कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का हकदार हूं।

    बता दें कि इस योजना में कुल 2,225.60 करोड़ का खर्च आएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत 2022-23 के बजट में सरकार ने 166 करोड़ की व्यवस्था बच्चों की स्टेशनरी के लिए की है। इसके अलावा करीब 2200 करोड़ की व्यवस्था छात्रों की यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर के लिए की गई है। अभी तक योगी सरकार स्टूडेंट्स को दो जोड़ी यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपए, स्कूल बैग के लिए 170 रुपए, जूते मोजे के लिए 125 रुपए और स्वेटर के लिए 200 रुपए दे रही थी। यानि कुल मिलकर 1100 रुपए लाभार्थियों को दिए जाते थे। इसमें से 600 रुपए केंद्र सरकार और 500 रुपए राज्य सरकार अपने बजट से देती है। इस बार इस राशि को बढ़ाकर 1200 रुपए कर दिया गया है। इसमें 100 रुपए की राशि स्टेशनरी के लिए सुनिश्चित की गई है।

    Post Views: 0

    Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्पेशल एजुकेटर के पदों पर निकली बम्पर वैकेंसीवैकेंसी, देखें आवेदन की अंतिम तिथि और जल्द करें आवेदन
    Next Article CG Job: इन पदों की भर्ती के लिए 4 अगस्त को होगा प्लेसमेंट कैम्प, छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवा करें आवेदन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी…

    April 6, 2026

    एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली प्रदेश की बेटी, सीएम सायं ने दी शुभकामनाएं…

    April 6, 2026

    सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को बड़ी राहत, अनुग्रह राशि में ढाई गुना इजाफा, अब मिलेंगे 1.25 लाख रुपये…

    April 6, 2026

    लो खत्म होने वाला है इंतजार, इस दिन आएगा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्यपाल श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी…
    • एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली प्रदेश की बेटी, सीएम सायं ने दी शुभकामनाएं…
    • सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को बड़ी राहत, अनुग्रह राशि में ढाई गुना इजाफा, अब मिलेंगे 1.25 लाख रुपये…
    • लो खत्म होने वाला है इंतजार, इस दिन आएगा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट…
    • भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज एक्टर ने परेश-असरानी और राजपाल के साथ लगाया हंसी का तड़का, कॉमेडी और हॉरर का है मजेदार कॉकटेल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?