नई दिल्ली: शादी विवाह में मजाक मामूली सी बात है इस विडियो से आपका हंसते हंसते पेट फूल जाएगा। लेकिन कुछ तो इतने विवादित होते हैं कि देखकर आपको गुस्सा आ जाएगा। अभी खूब वायरल हो रहा यह वीडियो दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को ऐसा तोहफा दिया कि दुल्हन की हंसी छूट गई।
वायरल हुए इस चंद सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे के दोस्त स्टेज पर आते हैं और दुल्हन को गिफ्ट देने लगते हैं। पहले शख्स ने दुल्हन को बाल्टी गिफ्ट की, इसके बाद एक ने पोंछा लगाने वाला दिया, फिर बेलना, चौकी और पता नहीं क्या क्या दिए। दूल्हे के दोस्तों का ऐसा तोहफा देख दुल्हन की हंसी छूट जाती है।
जब दूल्हे का एक दोस्त मग्गा लेकर आता है, इसे देखते ही दूल्हा भी हंसने लगता है और उसके सिर पर मारने लगता है। वीडियो को mr_qutub_01 नाम के शख्स ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 5 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।