Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गुजरात टाइटंस की पार्टी खराब, लखनऊ ने बचाई साख, GT को 33 रन से चटाई धूल…
    खेल

    गुजरात टाइटंस की पार्टी खराब, लखनऊ ने बचाई साख, GT को 33 रन से चटाई धूल…

    By Tv 36 HindustanMay 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से करारी शिकस्त दी। LSG के लिए इस जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे। उन्होंने तूफानी अंदाज में शतक लगाकर टीम का स्कोर 200 के बार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मैच से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। LSG के स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 202 रन बना सकी। इस हिसाब से LSG इस मैच को 33 रन से जीत गया।

    मिचेल मार्श-निकोलस पूरन की विस्फोटक पारी
    लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श रहे। उन्होंने इस मैच में 64 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। इस दौरान उन्होने 180 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। मिचेल मार्श का निकोलस पूरन ने बखूबी साथ दिया। निकोलस पूरन ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इसके अलावा एडन मार्करम ने 36 और कप्तान ऋषभ पंत ने 16 रन बनाए।

    GT की खराब गेंदबाजी बनी हार का कारण
    इस मैच में गुजरात टाइटंस की हार का प्रमुख कारण उसकी गेंदबाजी रही। गुजरात के गेंदबाजों लखनऊ के बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने से नहीं रोक पाए। दूसरी तरफ वो निरंतर अंतराल में विकेट लेने में भी असफल रहे। जीटी के लिए सबसे महंगे गेंदबाज राशिद खान रहे। उन्होंने 2 ओवर में 18 की इकोनॉमी के साथ 36 रन लुटा दिए।वहीं, अरशद खान ने 3 ओवर में 36 रन दिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज महंगे साबित हुए। गुजरात टाइटंस के लिए 1-1 विकेट अरशद खान और साई किशोर को मिला।

    गुजरात के टॉप 3 हुए फेल
    इस मैच में गुजरात के टॉप 3 शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर का बल्ला ज्यादा नहीं बोला। साई सुदर्शन 21 के स्कोर पर विलियम ओ’रूके का शिकार बने। वहीं, कप्तान शुभमन गिल 35 के स्कोर पर आवेश खान ने पवेलनयन भेजा। अगर बात करें जोस बटलर की तो उन्हें 33 रन पर आकाश महाराज सिंह ने क्लीन बोल्ड किया।

    अंत में शाहरुख खान ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन वो भी टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलवा शेफरोन रदर्फोर्ड ने 22 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया।

    लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज गुजरात को 202 रन पर रोकने में कामयाब हुए। टीम के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट विलियम ओ’रूके ने लिए। इसके अलावा आवेश खान और आयुष बडोनी को 2-2 विकेट मिला। वहीं, आकाश महाराज सिंह और शहबाज अहमद ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

    Post Views: 1,100

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोरोना वायरस के 15 नए मामले, जानिए ओमिक्रॉन वैरिएंट से कितना है यह अलग…
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर को टोक्यो में मिला बड़ा समर्थन, आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई में जापानी थिंक टैंक्स और सरकार ने ये कहा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह, पाकिस्तान की राह हुई मुश्किल देखें पॉइंट्स टेबल कौन कहाँ पे हैं…

    February 16, 2026

    पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …

    February 15, 2026

    वर्ल्ड कप के बीच टीम को तगड़ा झटका, कप्तान और ये दो दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुए बाहर…

    February 13, 2026

    नामीबिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया, देखें दोनों की प्लेइंग 11 में ये हुए बदलाव…

    February 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…
    • पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
    • उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…
    • ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…
    • होली पर जश्न को मिला सरकारी सहारा प्रदेश में शराब बिक्री पर नहीं रहेगा ब्रेक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?