पटना। बिहार सरकार छात्रों के लिए एक खुशखबरी लेकर आई है। इसके साथ ही स्कूलों में ‘नो-बैग डे’ नियम और हफ्ते में एक दिन गेम ‘पीरियड’ शुरू करने की तैयारी में है।शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि, इस आशय की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक ‘नो-बैग डे’ में कार्य-आधारित व्यावहारिक कक्षाएं होंगी।
उस दिन उन्हें किताबें ले जाने की जरूरत नहीं होगी। दिन व्यावहारिक और अनुभवात्मक चीजें सीखने के लिए समर्पित होगा।’’ इस तरह की नीति का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करना है, जो उनके सीखने पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।राज्य के कला, संस्कृति और युवा मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने सप्ताह में कम से कम एक बार खेल का पीरियड शुरू करने पर कहा, ‘‘हमारा विभाग इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
मैं राज्य के शिक्षा मंत्री से मिलूंगा और उन्हें विस्तृत प्रस्ताव सौंपूंगा। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य के खिलाड़ियों ने हाल ही में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर स्कूलों में खेल का ‘पीरियड’ शुरू किया जाता है, तो हम बहुत शुरुआती स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान कर पाएंगे।