
मध्य प्रदेश:- महिला के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। महिला ने मनचले की गिरेबान को इतनी जोर से पकड़ा कि वह छूटने के लिए छटपटाता नजर आया। बाद में लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटनाक्रम का वीडियो भी तेजा से वायरल हो रहा है।
मेले में महिलाएं भी पहुंची हुईं थीं। वहीं मनचले युवक ने एक महिला के साथ अभद्रता कर दी, फिर क्या था। महिला ने उसे मौके पर सबक सिखाने के लिए ठानी और उसकी कॉलर पकड़कर खींचते ले गई। करीब 2 घंटे तक विवाद चलता रहा। छूटने के लिए युवक छटपटाता रहा। हालांकि बाद में पुलिस और गांव वालों ने समझाकर मामला रफा-दफा कर दिया।
केमरा कला गांव की महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मेला देखने पहुंची थीं। मंदिर में दर्शन करने के बाद वह मेला ग्राउंड की ओर जा रही थी। वह अपने बच्चों के साथ गेट से निकल रही थी। इतने में एक मनचला पीछे लाइन में लग गया। महिला ने बताया कि इस युवक ने पहले मुझे पीछे से जोर से धक्का मारा, फिर मेरा हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। जिससे उसने मनचले को सबक सिखाने के लिए उसके बालों से पकड़ लिया और खींचकर भीड़ से बाहर ले गई।