सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में आज शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां यात्रियों से भरी पिकप वाहन पलट गई. पूरी घटना प्रेमनगर की है।
इस दौरान वाहन में सवार करीब आधा दर्जन महिलायें घायल हो गई. बता दें कि सभी महिलाएं शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं.लेकिन लापरवाह वाहन चालक ने खुशी के मौहोल को पल भर में पीड़ा में बदल दिया है इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिलाओं को सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहाँ उनका ईलाज किया जा रहा है ।