शशि भूषण सोनी
जांजगीर चांपा, 31 जनवरी । छत्तीसगढ़ मानव अधिकार JJF ने टीवी-36 हिंदुस्तान के सम्भागीय ब्यूरो पत्रकार जितेन्द्र कुमार साहू को निष्पक्ष पत्रकारिता एवं कैमरामैन रंजीत साहू को सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन-जागरण फाउंडेशन के तरफ से आज सभी पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक में समाज के प्रति समर्पित निष्पक्ष कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। जिसमें टीवी-36 हिंदुस्तान के कैमरामैन रंजीत साहू व पत्रकार जितेन्द्र साहू संम्भाग ब्यूरो जिला प्रमुख बिलासपुर को उनके उत्कृष्ट विचारों कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया संस्था के उच्च पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ प्रशस्ति पत्र के साथ जितेन्द्र साहू को अनवरत अपने कार्य में तटस्थ रहने समाज हित में जन जागरूकता के विकास विस्तार में कार्यशील रहने शुभकामना दी।

आयोजन के मुख्य अतिथि संस्थान के प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष सी . एस. चौहान , प्रदेश महासचिव ए. आर. साव ने युवा नवीन सर्वजनहिताय सोच पत्रकार का स्वागत किया । इस अवसर पर अन्य सभी पदाधिकारीगण एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहें ।

शशिभूषण सोनी ने बताया कि संस्थान के व्दारा उन सभी उच्च संस्कार नागरिकों का सम्मान किया जाता है , जो अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में रहकर लोगो के हित में कार्य करते हैं। हमे प्रियवर उर्जावान मित्र जितेन्द्र कुमार साहू (पत्रकार ) पर गर्व हैं और संस्था उनके सराहनीय कार्य से बहुत ख़ुश एवं प्रभावित हैं ।

इस शुभ अवसर पर संस्थान के द्धारा लोगो के सभी मूल अधिकारों के बारें विस्तृत जानकारियां दी गई और देश में जहाँ पर भी मानव अधिकारों का हनन हो रहा उस पर उचित कार्यवाही करने के लिए उसके प्रति सभी पदाधिकारियों को उनके स्तर पर दायित्व सौंपा गया । जिससे मानव समाज की जारूकता के लिए हर संभव प्रयास हेतु कार्य योजनाओं को तैयार करने का उचित मार्गदर्शन मिलता रहें ।
प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह सलूजा ने बधाई देते हुए सेवाभावी लोगों की सराहना की हैं । उन्होंने अपने उदगार में व्यक्त किया कि मनुष्य जीवन वही सार्थक हैं, जो जन-जन के काम आए । जीवन का हर क्षण वही सार्थक है जो जनहित समाज सेवा में कार्य करते हुए आनंद से परिपूर्ण हो।