Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लिखावट खोलती है व्यक्तित्व के गहरे राज, जानिए कैसा है व्यक्ति का स्वभाव
    जीवन शैली

    लिखावट खोलती है व्यक्तित्व के गहरे राज, जानिए कैसा है व्यक्ति का स्वभाव

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : हर व्यक्ति अपने अंदर अलग-अलग गुण का खजाना छुपाए बैठा है। सभी की अपनी कोई ना कोई क्वालिटी होती है जो उसे दूसरों से अलग बनाने का काम करती है। किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके व्यक्तित्व में छुपे हुए गुणों की वजह से ही होती है। व्यक्ति जिस तरह से बातचीत करता है और उसके हाव भाव जैसे होते हैं उसका दूसरे लोगों पर काफी प्रभाव पड़ता है।

    व्यक्ति के रहन-सहन के अलावा वह जिस तरह से लिखता है। वह देखकर भी उसकी पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। व्यक्ति के लिखने का तरीका, स्पीड, अक्षरों की बनावट, दिशा और दबाव, अक्षर जोड़ने का तरीका उसके बारे में बहुत कुछ कहता है। अगर इन सारी चीजों पर ध्यान दे दिया जाए तो हम आसानी से किसी के भी व्यक्तित्व का अवलोकन कर सकते हैं। कई बार हम व्यक्ति को पहचानने में गलती कर देते हैं जिसका खामियाजा हमें आगे जाकर भुगतना पड़ता है। लेकिन अगर हम कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें तो हम किसी के भी बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। चलिए आज लिखावट के आधार पर व्यक्तित्व के गुणों के बारे में बताते हैं।

    साफ लिखावट
    अगर किसी व्यक्ति के लिखावट साफ है। जिसे आराम से पढ़ा जा सकता है। इसका मतलब यह है कि वह जो भी लिखता है सोच समझ कर लिखता है और जीवन में गलतियां करने से बचता है।

    नुकीली लिखावट
    जिस व्यक्ति की लिखावट के बिंदु नुकीले होते हैं। वह उसके तुनक मिजाज होने का संकेत होता है। यह लोग अपने आगे किसी की नहीं चलने देते और हर जगह अपनी मनमानी करते हैं।

    सीधी लिखावट
    कुछ लोग बिल्कुल सीधा-सीधा लिखते हैं। यह इनके गंभीर और शांत प्रवृत्ति का व्यक्ति होने का संकेत है। यह लोग जो भी निर्णय लेते हैं वह अंत में सही साबित होते हैं।

    विभाजित लिखावट
    लिखावट तीन तरह की होती है सूक्ष्म, औसत और बड़ी। जिन लोगों की लिखावट सूक्ष्म होती है वह उनके तर्क पूर्ण होने का संकेत है। जो लोग औसत शब्द लिखते हैं वह संतुलित विचारधारा वाले होते हैं। वहीं जो लोग बड़ी लिखावट वाले होते हैं यह बोलते कुछ है और करते कुछ और हैं।

    लिखावट के संकेत
    लिखते समय जो व्यक्ति उचित स्थान पर उचित चिन्ह का प्रयोग करता है, वह कोमल हृदय का होता है। घसीट कर लिखने वाले लोगों को दूसरे लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता। जिन लोगों की लिखावट का निचला भाग बड़ा होता है, वो आराम पसंद और खर्चीले स्वभाव के होते हैं।

    लिखावट की गति
    अक्षरों के आकार के अलावा व्यक्ति की लिखावट की गति भी उसके बारे में बहुत कुछ बताती है। विचारों के साथ व्यक्ति की लिखावट की गति बढ़ती घटती है। व्यक्ति आवेश में रहता है तो वह तेजी से लिखता है और अगर वह शांत चित्त रहता है तो उसके लिखने की गति औसत होती है।

    Post Views: 0

    Big news chhattisgarh Handwriting reveals deep secrets of personality Hindi khabar Hindi news hindinews most of the people are falling prey to it in modern lifestyle Raipur These lifestyle habits of yours can be harmful for your eyes Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के संबंध में सचिव द्वारा ली गई बैठक
    Next Article नगर पंचायत छुरीकला के अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव 28 फरवरी को
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?