पंजाब:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए है. छात्र अपनी मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं. इस साल 95.22 फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं.
हरियाणा बोर्ड ने हाईस्कूल की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2024 से 26 मार्च 2024 के बीच किया था. परीक्षा में 2,86,714 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 2,73,015 उत्तीर्ण हुए. वहीं, 3652 परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी.ऐसे चेक करें रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
यहां हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
अब रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें.
मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
