
टीवी 36 हिंदुस्तान विनोद गुप्ता बलरामपुर छत्तीसगढ़
बलरामपुर 28 दिसम्बर 2021/ जिले में किसानों से समर्थन मूल्य से धान खरीदी की जा रही है, धान खरीदी केन्द्रों में प्रषासन की व्यवस्था से किसानों में खुषी है। जिले में 44 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से अब तक 76868.92 मेट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। साथ ही अब तक 20708 मेट्रिक टन धान का डीओ जारी हो चुका है तथा 16701 मेट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है और 4007 मेट्रिक टन धान का उठाव शेष है।
वहीं चावल जमा करने की बात करें तो कुल 5063.63 मेट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है। जिसमें एफसीआई में 202.86 मेट्रिक टन तथा नान में 4860.77 मेट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है।अवैध धान की गई कार्यवाहियों में 89 बोरा धान जप्त प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन, संग्रहण, उपार्जन केन्द्रों में पुराने धान के बिक्री के प्रयास तथा बिचौलियों एवं कोचियों के अवैध धान पर कार्यवाही की जा रही रही है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व व खाद्य विभाग अवैध धान के परिवहन, विक्रय को रोकने के लिए सक्रियता के साथ जुटा हुआ है।निर्देश के परिपालन में विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री गौतम सिंह के अगुवाई टीम ने 89 बोरा अवैध धान के जप्ती की कार्यवाही की। उत्तरप्रदेश से लाये जा रहे 59 बोरी अवैध धान की सूचना मिलने पर तहसीलदार विनित सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर धान को जप्त किया।
इसी प्रकार तहसील रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम सनवाल स्थित दशरथ के दुकान से 30 बोरी अवैध रूप से भंडारित धान को जब्त किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान के अवैध परिहवन एवं संग्रहण पर सभी अधिकारी-कर्मचारी सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए त्वरित करो ही करें