Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या Ghibli Trend की बहती गंगा में आपने भी शेयर क‍िए हैं अपने प्राइवेट फोटो जानिए क‍ितना डरावना है इसका ‘सच’…
    समाचार

    क्या Ghibli Trend की बहती गंगा में आपने भी शेयर क‍िए हैं अपने प्राइवेट फोटो जानिए क‍ितना डरावना है इसका ‘सच’…

    By Tv 36 HindustanApril 3, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– ट्रेंड एक ऐसी चीज है, ज‍िसके दबाव में लोग अक्‍सर जुड़ना शुरू कर देते हैं. इन द‍िनों एक ऐसा ही ट्रेंड वायरल हो रहा है, ज‍िसका नाम है Ghibli Style फोटो बनाने का. ये ट्रेंड है भी बड़ा द‍िलचस्‍प. बस अपनी कोई फोटो लीज‍िए, क‍िसी AI Ghibli Style क्र‍िएटर टूल में डाल‍िए और बस, तैयार है आपकी सुपर क्‍यूट फोटो. असली फोटो में आपका एंगल ह‍िल गया हो या फिर चेहरे पर कोई प‍िंपल द‍िख रहा हो, लेकिन Ghibli स्‍टाइल का होते ही सारी गड़बड़‍ियां गायब और आपका क्‍यूट अवतार बाहर… पर क्‍या आपने सोचा है, आज ज‍िन प्राइवेट तस्‍वीरों को आप ब‍िना कुछ सोचे-समझे ट्रेंड के चक्‍कर में शेयर क‍िए जा रहे हैं, वो कहां जा रही हैं? क्‍या आप जानते हैं कि आपकी ये प्राइवेट फोटोज इन AI प्‍लेटफॉर्म्‍स पर सेव होती जा रही हैं और भव‍िष्‍य में इनका कैसा इस्‍तेमाल हो सकता है.

    बहती गंगा में आपने भी शेयर क‍िए हैं फोटो?
    ChatGPT और Grok जैसे प्‍लेटफॉर्मों द्वारा शुरू हुए इस ट्रेंड पर लोग अपने-अपने प्राइवेट तस्‍वीरें लेकर टूट पड़े हैं. क्‍या आम और क्‍या खास, हर क‍िसी ने इस बहती गंगा में हाथ धोने में देर नहीं की है. इंस्‍टाग्राम पर हर कोई अपनी कहानी ग‍िब‍िली स्‍टाइल में बता रहा है. पर इस बहती हवा में क‍िसी ने Digital Privacy की च‍िंता तब तो नहीं की, लेकिन अब इसपर टेंशन बढ़ने लगी हैं. क्‍योंकि आप ज‍िन प्राइवेट तस्‍वीरों को इन AI टूल्‍स में शेयर कर रहे हैं, उन्‍हें ये प्‍लेटफॉर्म न केवल स्‍टोर कर रहे हैं बल्‍कि इनका इस्‍तेमाल अपनी ट्रेन‍िंग के लि‍ए भी कर रहे हैं. AI को लेकर भतेरी च‍िंताएं हैं, लेकिन इसी बीच इस ट्रेंड ने लटेस्‍ट फेश‍ियल डाटा की ऑनलाइन स्‍टोरेज की बाड़ ला दी है.

    क्‍या ChatGPT पर सुरक्षित है आपका डाटा, खुद AI से जानें
    साइबर एक्‍सपर्ट तो इस ट्रेंड पर च‍िंता जता ही रहे हैं. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं तो कि AI आपके इस ड‍िज‍िटल डाटा को सेफ रखेगा तो चल‍िए आपको बताते हैं कि खुद AI इन तस्‍वीरों की सुरक्षा के बारे में क्‍या बताता है. हमने चैटजीपीटी से पूछा, ‘GHIBLI आर्ट बनाने के ल‍िए ऑनलाइन कई तस्‍वीरें डाली जा रही हैं. क्‍या इस तहर ऑनलाइन प्राइवेट फोटो डालना सेफ है? क्‍या ये प्राइवेट इमेज ज‍िस भी प्‍लेटफॉर्म पर शेयर की जा रही हैं, वहां स्‍टोर हो रही हैं?’ चल‍िए आपको बताते हैं कि खुद AI इस पूरी प्रैक्‍ट‍िस के बारे में क्‍या बताता है.

    AI ने न केवल इस ट्रेंड को असुरक्ष‍ित बताया बल्‍कि आपके प्राइवेट डाटा के स्‍टोर होने की बात भी की. अगर आप अपनी निजी तस्वीरें किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहे हैं, तो यह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जा सकता.

    1. क्या आपकी तस्वीरें प्लेटफॉर्म पर स्टोर होती हैं?
      जवाब: हां, ज्यादातर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपलोड की गई तस्वीरों को अपने सर्वर पर स्टोर कर सकते हैं. कुछ प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से इमेज स्टोर करते हैं, लेकिन कुछ इसे लंबे समय तक सेव कर सकते हैं.
    2. क्या आपकी तस्वीरें सार्वजनिक हो सकती हैं?
      जवाब : कई प्लेटफॉर्म पर आपकी तस्वीरें अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो सकती हैं, खासकर यदि प्लेटफॉर्म का कोई सार्वजनिक गैलरी फ़ीचर हो. गोपनीयता नीति पढ़ें और जांचें कि आपकी तस्वीरों का उपयोग AI मॉडल को प्रशिक्षित करने या अन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है या नहीं. (यानी ज‍िस पॉल‍िसी को आप ब‍िना पढ़े बस क्‍ल‍िक कर देते हैं, वहीं आप अपना प्राइवेट डाटा ब्रीच कर देते हैं.)
    3. क्या कोई आपकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर सकता है?
      जवाब: हां, अगर प्लेटफॉर्म की सुरक्षा मजबूत नहीं है या आपकी तस्वीरें कहीं लीक हो जाती हैं, तो इन्हें दुरुपयोग किया जा सकता है (जैसे कि फर्जी प्रोफाइल बनाना, AI डीपफेक इमेज जनरेशन, आदि).

    कैसे सुरक्षित रहें?

    प्राइवेसी सेटिंग्स की जाँच करें – सुनिश्चित करें कि आपकी तस्वीरें केवल आपके लिए या एक सीमित समूह के लिए उपलब्ध हों.कम संवेदनशील तस्वीरें अपलोड करें– निजी या पहचान योग्य तस्वीरें अपलोड करने से बचें.प्लेटफॉर्म की शर्तें पढ़ें – समझें कि आपकी तस्वीरों के साथ क्या किया जा सकता है.AI टूल्स को अपनी तस्वीरें सेव न करने दें – अगर प्लेटफॉर्म इमेज डिलीट करने का ऑप्शन देता है, तो उसे उपयोग करें.

    Post Views: 965

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत में एक और ब्रांड की होगी वापसी, 7 साल बाद लॉन्च करेगा…
    Next Article टारगेट पूरा करने पर दिल खोलकर बांटा इनाम ज्वेलरी कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट कर दीं XUV 700 और ये लग्जरी कारें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?