रायपुर:- बता दें कि जिन नोट पर स्टार का निशान बना हुआ है, वो नकली नहीं होते हैं. ये नोट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ही जारी किए गए हैं. भारत सरकार ने इन खास नोटों की शुरुआत की थी और पहले 10, 20 जैसे छोटे नोट में ये स्टार वाले नोट छापे गए थे और इसके बाद 500 रुपये के नोट भी स्टार छापे जाने लगा. ऐसे में अगर कोई आपको स्टार वाला नोट देता है तो आप इसे ले सकते हैं, क्योंकि ये असली होता है. इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति ऐसा नोटों को लेने से मना नहीं कर सकते है।
