रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर कोरोना संक्रमण को मात दी है। मंत्री की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद टीएस सिंहदेव अंबिकापुर चले गए है। बता दें कि मंत्री 25 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने दिल्ली से लौटकर जांच कराई थी।
संक्रमण की पुष्टि के बाद से ही सिंहदेव रायपुर स्थित बंगले में आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे थे।मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोविड जांच के दौरान मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं, संक्रमण के दौरान आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद एवं आभार। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर के लिए रवाना होकर आगामी कुछ दिनों तक सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में उपस्थित रहूंगा।
वहीं प्रदेशभर में बीते 24 घंटे में 91 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ 101 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार 021 हो गई है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 2.06 फीसद है।