नई दिल्ली:– चीज़, बर्गर, टिक्की-समोसा, नान, मैदा आदि चीजों से दूर रहें। इनमें कूट-कूटकर गंदा फैट भरा होता है। जो शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और फिर नसों में जमकर हार्ट अटैक आने का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसी वजह से आजकल दिल का दौरा पड़ने से जान जाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
लेकिन हार्ट अटैक कैसे आता है? क्या यह अचानक आता है या फिर जान लेने से पहले चेतावनी देता है? इसके बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर रोबिन शर्मा ने बताया है। उनका कहना है कि हार्ट अटैक कभी भी अचानक नहीं आता, वो आने से कई महीने पहले सिग्नल देना शुरू कर देता है। जिन्हें अधिकतर लोग इग्नोर कर देते हैं, क्योंकि आपको उनके बारे में मालूम नहीं होता।
हार्ट अटैक के इन 5 लक्षणों के बारे में डॉक्टर ने विस्तार से बताया है। अगर आपको खुद के अंदर ये 5 खतरनाक सिग्नल दिखते हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें। वक्त पर इलाज मिलने और जिंदगी में बदलाव लाने से इस जानलेवा स्थिति से बचा जा सकता है।
बैठकर उठते समय या आगे झुकते समय चक्कर आना या अंधेरा दिखाई देना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि दिल कमजोर होने से ब्लड सर्कुलेशन कमजोर हो जाता है। इस वजह से सभी अंगों में और खासतौर पर मस्तिष्क में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है। ये चक्कर हार्ट के ढंग से ब्लड पंप नहीं करने का संकेत हो सकता है।
