*कोरबा /सुदूर वनांचल पसान क्षेत्रांतर्गत ग्राम तेलियामार की निवासी महिला अपनी पुत्री को बचाने जंगली सुअर के साथ भिड़ी द्वंद में तकरीबन आधे घंटे तक दोनों के मध्य चले संघर्ष में महिला और सुअर दोनो की हुई मौत मृतिका दुवशिया बाई अपने 11 वर्षीय बेटी रिंकी के साथ पास के ही खेत में काम करने गई हुई थी।तभी काम करते दौरान जंगली सुअर दोनों पर हमलाकर दिया। खुद की बेटी को बचाने के लिए दुवसिया पति शुधराम अघरिया जान की परवाह किए बिना बेटी की रक्षार्थ सुअर से भिड़ खुद मौत के आगोश में समा गई ।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाते ही पुलिस और वन अमला मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस और वन विभाग दोनों के द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों सहित ( एसपी )सरपंच पती रामशरण तवर, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जनपद सदस्य प्रतिनिधि प्रकाशचंद्र जाखड़, राजकुमार पांडेय के पहल से मौके पर उपस्थित वन परीक्षेत्र अधिकारी पसान रामनिवास दहायत एवं जरवन यादव द्वारा अंतिम संस्कार हेतु ₹25000 नकद सहायता राशि प्रदान कर सरपंच पति के हाथों उपलब्ध कराया गया शेष अंतरिम क्षतिपूर्ति राशि के लिए वन विभाग से गुजारिश कर उपलब्ध कराने प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर जुनैद खान,संदीप गुप्ता,कुशल सिंह,हिमांशु पांडेय,राजेश तिग्गा,राजेश प्रजापति, दिलीप साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।