Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खाद्य तेलों के दाम में आई भारी गिरावट
    शीर्ष आलेख

    खाद्य तेलों के दाम में आई भारी गिरावट

    By Tv 36 HindustanMarch 11, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली ।दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को लगभग सभी खाद्यतेल तिलहनों के दाम में गिरावट देखने को मिली। सस्ते आयातित खाद्य तेलों से बाजार के पटे होने के कारण सरसों की ताजा पैदावार बाजार में खप नहीं रही है। इसके दाम अधिकांश जगहों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी कम हो गये हैं। यही हाल अन्य देशी तिलहनों का भी है।गिरावट के आम रुख के बीच सरसों, मूंगफली और सोयाबीन तेल तिलहन तथा कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन, बिनौला तेल कीमतों में हानि दर्ज हुई।बाजार सूत्रों ने कहा कि कल रात शिकागो एक्सचेंज 1.5 प्रतिशत कमजोर बंद हुआ था।

    उन्होंने कहा कि चौतरफा गिरावट का कारण अमेरिका में पिछले साल निर्यात कम होने की वजह से सोयाबीन के स्टॉक का बढ़ना है। इसके अलावा ब्राजील में भी इस बार सोयाबीन की बंपर फसल है।आयातित तेल बंदरगाहों पर जमा किया जा रहा है ताकि पर्ची जमा कराने के बाद इस पर यदि आयात शुल्क बढ़ाया भी जाता है तो उनके स्टॉक पर शुल्क न लगे। इस सस्ते आयातित तेलों की भरमार को लेकर देशी तिलहन विशेषकर सरसों किसान तबाह हैं, क्योंकि सस्ते आयातित तेलों का मुकाबला उनकी उच्च लागत वाली सरसों नहीं कर पा रही है।तेल उद्योग परेशान है क्योंकि पेराई करने में उन्हें नुकसान है और पेराई करने के बाद उनके तेल के लिवाल काफी कम हैं।

    उपभोक्ता इसलिए परेशान हैं कि उन्हें आयातित खाद्यतेलों के सस्तेपन का लाभ नहीं मिल रहा है। खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियां अधिकतम खुदरा मूल्य की आड़ लेकर ग्राहकों से अधिक पैसा ही वसूल रही हैं। आयातित खाद्यतेलों में सूरजमुखी तेल का दाम लगभग आठ माह पूर्व के मुकाबले आधे से भी कम रह गया है यानी आठ महीने पहले जिस सूरजमुखी तेल का दाम लगभग 200 रुपये लीटर था उसका थोक भाव घटकर अब 89 रुपये प्रति लीटर रह गया है।

    सस्ते आयातित खाद्य तेलों की भरमार की वजह से घरेलू तिलहन किसानों और तेल उद्योग को बचाने के लिए आयातित खाद्य तेलों पर अधिक से अधिक आयात शुल्क लगाने की जरुरत है और सरकार को तत्काल इस बारे में कार्रवाई करने के बारे में सोचना चाहिये।सूत्रों ने कहा कि नाफेड के द्वारा सरसों खरीद करने की पहल से कोई फायदा नहीं है क्योंकि सिर्फ इससे स्टॉक जमा रहेगा और अगली बिजाई के समय सट्टेबाजी ही बढ़ेगी। इसके बजाय अगर दो संयंत्र रखने वाले हाफेड के द्वारा खरीद कराई जाये तो कुछ फायदा भी है, जिससे हमें पशुआहर भी मिलेगा।

    शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:सरसों तिलहन – 5,300-5,350 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।मूंगफली – 6,775-6,835 रुपये प्रति क्विंटल।मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,600 रुपये प्रति क्विंटल।मूंगफली रिफाइंड तेल 2,545-2,810 रुपये प्रति टिन।सरसों तेल दादरी- 10,980 रुपये प्रति क्विंटल।सरसों पक्की घानी- 1,750-1,780 रुपये प्रति टिन।सरसों कच्ची घानी- 1,710-1,835 रुपये प्रति टिन।तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,550 रुपये प्रति क्विंटल।सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,300 रुपये प्रति क्विंटल।सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।सीपीओ एक्स-कांडला- 8,850 रुपये प्रति क्विंटल।

    बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,800 रुपये प्रति क्विंटल।पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,400 रुपये प्रति क्विंटल।पामोलिन एक्स- कांडला- 9,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।सोयाबीन दाना – 5,240-5,370 रुपये प्रति क्विंटल।सोयाबीन लूज- 4,980-5,000 रुपये प्रति क्विंटल।मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनीति आयोग ने गाय के गोबर, गौमूत्र के सदुपयोग को लेकर रिपोर्ट में कई बिंदुओं पर फोकस किया
    Next Article बीजेपी के चुनावी सर्वे पर CM भूपेश बघेल का तंज,कहा -जो 14 बचे हैं, उनका भी टिकट पक्का नही…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली …

    February 21, 2026

    माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…

    February 21, 2026

    पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला

    February 21, 2026

    बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा…

    February 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली …
    • माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…
    • पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला
    • बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा…
    • पीएम ने बताया 21वीं सदी का ‘नया पावर गेम’ ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?