नई दिल्ली:– मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बना है और इसी के कारण प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, कांकेर, जगदलपुर, अंबिकापुर समेत कई अन्य जिलों में 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है।
